Move to Jagran APP

पूर्णिया में दो दिसवसीय कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान, 35 हजार किशोरों को दी जाएगी डोज

इन दिनों 15 से 17 वर्ष के आयु के किशोर-किशोरियों को सुरक्षा का टीका लगाया जा रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बिहार में जिलेवार महाभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्णिया में भी महाभियान शुरू किया गया है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 08:54 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:54 AM (IST)
पूर्णिया में दो दिसवसीय कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान, 35 हजार किशोरों को दी जाएगी डोज
किशोरों को लगाया जाएगा सुरक्षा का टीका।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया: कोरोना रोधी टीकाकरणदो दिवसीय टीकाकरण महाभियान में 35 हजार से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। कोरोना वैक्सीनेशन के तहत 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों को सुरक्षा का टीका लगाया जा रहा है। 22 और 24 जनवरी को टीकाकरण महाअभियान चलाया गया।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डा. एसके वर्मा ने बताया कि वंचित लोगों के सुरक्षा के लिए आयोजित दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन कुल 20 हजार 902 लोगों ने सुरक्षा का टीका लगाया। जिसमें 5 हजार 673 किशोर-किशोरियों ने टीका लगाया था। महाअभियान के दूसरे दिन 15 हजार लोगों ने टीका लगाया। जिसमें तीन हजार 334 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण महाअभियान में किशोर-किशोरियों के साथ अबतक दोनों डोज टीकाकरण से वंचित 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है।

52 फीसद किशोरों को लगा कोरोना टीका

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. विनय मोहन ने बताया कि 15-17 वर्ष आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए जिले में दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया था। पहले दिन जिले में 5673 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। 22 जनवरी तक जिले में एक लाख 34 हजार 156 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। कुल लक्ष्य का 52 प्रतिशत है।

महाअभियान के लिए जिले में बनाया गया 367 टीकाकरण केंद्र

367 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 26 केंद्र नगर निगम पूर्णिया में और 341 केंद्र सभी प्रखंडों में बनाया गया था। आईसीडीएस डीपीओ राखी कुमारी ने अमौर प्रखंड के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का भी निर्देश दिया गया। टीकाकरण के बाद भी सभी को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना है। डीपीओ ने अमौर प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। सेविकाओं को अपने क्षेत्र के लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.