भागलपुर में गड्ढों के चलते झोपड़ी में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चार सदस्यीय परिवार
भागलपुर के आमापुर गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी पर पलट गया। मामले में झोपड़ी में रहने वाला चार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई बचाव के लिए दौड़ पड़ा।
जागरण टीम, भागलपुर: जिले के आमापुर गांव के समीप एनएच अस्सी के गड्ढों से असंतुलित होकर एक ट्रक झोपड़ी पर जा पलटा। ये तो गनीमत रही कि झोपड़ी में रहने वाले चार सदस्य घर के बाहर थे। वे भगवान का शुक्र मना रहे हैं। मामले के राख (फ्लाइश) लोडेड ट्रक असंतुलित हो गया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
अकबरनगर में हादसा
संवाद सूत्र, अकबरनगर : सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरेहिया गांव के समीप दो ई रिक्शा में आमने-सामने टक्कर हो गया। जिसके कारण ई रिक्शा पर सवार दो यात्री बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं एक ई रिक्शा का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद दोनों चालको में हाथापाई की नौबत आ गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को एक ई रिक्शा सुल्तानगंज से भागलपुर व दूसरा भागलपुर से सुल्तानगंज जा रहा था।
इसी दौरान हाई स्कूल खेरैहिया के समीप पास के गांव से दुर्गा मंदिर पूजा करने जा रही एक महिला सड़क पार कर रही थी। तभी महिला को बचाने के चक्कर में दोनों ई रिक्शा के बीच आमने-सामने टक्कर हो गया। इसमें सवार दो यात्री बुरी तरह जख्मी भी हो गए। जख्मी यात्री को आनन-फानन में पास के निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। वहीं दुर्घटना के बाद दोनो चालकों के बीच विवाद बढ़ता देख स्थानीय ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर दोनो को शांत कराया।