बांका में आज जुटेंगे कांग्रेस के बड़े नेता, कृषि बिल के विरोध में भक्त चरण दास भी करेंगे पदयात्रा
कांग्रेस के कई बड़े नेता बांका पहुंच रहे हैं। यहां आयोजित किसान सत्याग्रह यात्रा में वे शामिल होंगे। कांग्रेस का यह कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। बिहार में भी प्रत्येक जिलों में उनके पदयात्रा का कार्यक्रम है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी है।
जागरण संवाददाता, बांका। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास गुरुवार को बांका पहुंच रहे हैं। वे यहां पर आयोजित किसान सत्याग्रह यात्रा में शामिल होंगे। बांका के प्रभारी ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र सरकार को अविलंब कृषि कानून को वापस लेना चाहिए।
मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह व महिला सेल की जिलाध्यक्ष राधा झा सहित अखिलेश सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद थे। बंटी चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र सरकार को अविलंब कृषि कानून को वापस लेना चाहिए। क्योंकि किसान इस देश की रीढ़ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी का बांका में भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी में है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रभारी की पद यात्रा नेहरू कॉलोनी से होते हुए ब्लॉक के गेट से होते हुए गांधी आश्रम पहुंचेगी। जहां पर वो किसानों के समर्थन में अपनी बातों को कार्यकर्ता तक पहुंचायेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। इस मौके पर राघव सिंह सहित अन्य कई कांग्रेसी मौजूद थे।