विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2.69 करोड़ से होगा शवदाह गृह का कायाकल्प

By JagranEdited By:
Published: Wed, 14 Mar 2018 11:17 AM (GMT+05:30)

बरारी वाटर व‌र्क्स में डेढ़ दशक से बंद पड़े शवदाह गृह का कायाकल्प होगा। जर्जर भवन को दुरुस्त करने के लिए 2.69 करोड़ रुपये खर्च की जाएगी।

2.69 करोड़ से होगा शवदाह गृह का कायाकल्प
2.69 करोड़ से होगा शवदाह गृह का कायाकल्प

भागलपुर। बरारी वाटर व‌र्क्स में डेढ़ दशक से बंद पड़े शवदाह गृह का कायाकल्प होगा। जर्जर भवन को दुरुस्त करने के लिए 2.69 करोड़ रुपये खर्च की जाएगी। नगर विकास विभाग ने भागलपुर नगर निगम को पहले किस्त की राशि 1.34 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है। कार्य शुरू होने के उपरांत दूसरे किस्त की राशि सरकार द्वारा आवंटित की जाएगी। भवन के जीर्णोद्धार का कार्य बिहार राज्य जल पर्षद के माध्यम से किया जाएगा।

इसके लिए जल पर्षद के प्रबंध निदेशक राजेश मीणा ने 19 फरवरी को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर राशि की मांग की है। निगम से राशि उपलब्ध नहीं कराने से योजना पर कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। निगम अब उक्त आवंटित राशि को जल पर्षद को हस्तानांतरण करेगी। इसके बाद जल पर्षद द्वारा डीपीआर तैयार कर निविदा की प्रकिया शुरू किया जा सकेगा।

विदित हो कि बंद पड़े शवदाह गृह के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने सरकार से मांग की थी। इसे चालू करने के बाद लकड़ी की खपत में कमी होगी। जिसे पर्यावरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।