बांका में नक्सली पर्चा और बैनर के साथ तीन गिरफ्तार, चुनाव में दहशत फैलाने की थी योजना
विधानसभा चुनाव में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने पर्चा और बैनर बनवाए हैं। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बांका के अमढ़ावा गांव से तीन लोगों को पर्चा और बैनर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बांका, जेएनएन। थाना क्षेत्र के अमगढ़वा गांव से स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा गिरोह के तीन कथित नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 26 नक्सली पर्चा और आधा दर्जन बैनर बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में अमगढ़वा गांव के अजय कुमार यादव, छब्बू यादव और मुंगेर जिले के हवेली खडग़पुर थाना क्षेत्र के बड़की हथिया गांव निवासी शिवकुमार यादव शामिल है। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार नक्सली सहित हवेली खडग़पुर थाना क्षेत्र के बघेल गांव निवासी एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा, पेसराहा गांव के हार्डकोर नक्सली रत्तो कोड़ा के पुत्र नारायण कोड़ा, राजोडीह गांव के सूरज मुर्मू, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कारीकोल कटहरा गांव के संजय सिंह, बेलहर थाना क्षेत्र के बघोनियां गांव निवासी रमेश सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली विधान सभा चुनाव में नक्सली पर्चा व बैनर सटकर क्षेत्र में दहशत फैलाने की योजना थी। लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी योजना विफल हो गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन विधानसभा चुनाव में व्यवधान डालने की तैयारी में है। इसके लिए एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा गिरोह का सदस्य क्षेत्र में दहशत फैला सकता है। नक्सली पर्चा, बैनर साटने के साथ साथ मतदाताओं को भी डरा धमका सकता है। सूचना मिलते ही बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जाल बिछाया। शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि अमगढ़वा गांव के अजय यादव घर कुछ नक्सलियों का जमावड़ा हुआ है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने अजय यादव, छब्बू यादव एवं शिवकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि संजय यादव भागने में सफल रहा। तीनों की निशानदेही पर लपका बांध के बगल स्थित अजय यादव के खेत से 26 नक्सली पर्चा और आधा दर्जन लाल कपड़े का बैनर बरामद हुआ। जिसमें वोट बहिष्कार करने और पुलिसिया राज ध्वस्त करने जैसे शब्द लिखे थे।
थानाध्यक्ष ने विनोद कुमार ने बताया नक्सली संगठन का विधानसभा चुनाव में खलल डालने की योजना थी। 26 नक्सली पर्चा एवं छह बैनर साथ तीन नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। बांकी नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी नक्सली एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा गिरोह का सदस्य है।जिसे खडग़पुर जंगल में बुलाकर नक्सली पर्चा एवं बैनर दिया गया था