बिहार चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के लिए उमड़ी भीड़, सबने कहा- विकास वाली सरकार चाहिए
सिमराहा बूथ से वोट डालकर गुड़िया ने कहा हमारे देश का काफी विकास हुआ हम सरकार से उम्मीद करते है कि यहां पर भी बालिका विद्यालय खोले। बेलही विद्यालय केंद्र संख्या 03 पर वोट डालकर लौट रही 83 वर्षीय लक्ष्मी मंडल ने कहा हम विकास नाम पर वोट किए हैं।
मरौना, (सुपौल) मनोज कुमार। तीसरे व अंतिम चरण के तहत सुपौल विधानसभा क्षेत्र के मरौना प्रखंड में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। नए युवा व युवतियों मतदाता, महिला, पुरुष के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार को लेकर काफी जागरूक दिखे। प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 44, 82 व 77 पर ईवीएम खराबी के चलते कुछ घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। आदर्श मध्य विद्यालय गिदराही में अलसुबह ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगने लगी थी। कई बूथों पर सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें लगने लगी।
महिलाओं की संख्या परुष की तुलना में अधिक
बड़ी संख्या में महिला और युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वीवीपैट लगाने को लेकर मतदाताओं की लाइन थोड़ी देरी से घसक रही थी। महिलाओं की संख्या परुष की तुलना में अधिक दिखी। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमराहा बुथ संख्या 43 पर 10:30 बजे तक 819 मतदाता में से 233 मतदान डाले जा चुके थे। आदर्श मध्य विद्यालय गिदरही में भी सुबह साढ़े सात बजे बड़ी संख्या में मतदान के लिए मतदाता पहुंच चुके थे। यहां दो मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ सुबह से ही लगी रही। यहां मतदान की रफ्तार बाकी केंद्रों की संख्या में काफी अधिक थी। कई जगहों में साढ़े 11:30 बजे के बाद लोगों का आना काफी कम हो गया था।
देेेश का विकास चाहते हैं युवा
पहली बार मतदान करने वालों युवाओं व युवती में रोशन कुमार, प्रदीप कुमार ,वंदना, सुनैना, गुड़िया ने बताया हम देश का विकास चाहते है। हमारे यहां पढ़ाई लिखाई की समुचित सुविधा हो ताकि हमलोगों को दूसरे राज्य उच्च से उच्च शिक्षा प्राप्त करने नहीं जाना पड़े। वहीं खुशयली मध्य विद्यालय केंद्र से वोट डालकर पिंकी कुमारी ने कहा की हम वैसा सरकार चाहते है ताकि हमारे देश का औऱ अधिक विकास हो सके।
सिमराहा बूथ से वोट डालकर गुड़िया ने कहा हमारे देश का काफी विकास हुआ हम सरकार से उम्मीद करते है कि यहां पर भी बालिका विद्यालय खोले। बेलही मध्य विद्यालय केंद्र संख्या 03 पर वोट डालकर लौट रही 83 वर्षीय लक्ष्मी मंडल ने कहा हम विकास नाम पर वोट किए हैं। जहां 60 साल में जो विकास नहीं हो सका वह 10 साल में हुआ है।
वहीं बड़हरा मध्य विद्यालय मनहोरपत्ती केंद्र से वोट देकर लौट रहे दिव्याग गुड़िया कुमार ने कहा देश काफी विकास की ओर बढ़ रहा है हम विकास के राष्ट्र को मजबूत करने के दिशा में वोट डाले हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय लालपुर केंद्र संख्या 16 पर कंजरटोली निवासी रूबी देवी, राजकुमारी व शांति देवी ने कहा हमलोग 3 किमी से आए वोट गिराने लेकिन यहां बोला गया नाम नहीं है। अब लौट कर जा रहें है। इन लोगों ने कहा हमारे टोले के 25 से अधिक मतदाता ऐसे ही लौट गए है। जिसका नाम नहीं था। प्रशासन पर जानबूझकर नाम नहीं जोड़ने का आरोप लगाया।