भाजयुमो : जिले में पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य, सदस्यता प्रमुख बनाए गए Bhagalpur News
पहले सदस्यता घर घर जाकर पर्ची काट कर की जाती थी जो आज तकनीक के विकास के साथ मिस्ड कॉल के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भर कर किया जा रहा है।
भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान छह जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। पार्टी की जिला इकाई जहां दो लाख सदस्य बनाएगी वहीं युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिला कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार ने की। बैठक प्रारंभ होने से पहले भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे सहित सभी वरिष्ठ जनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
रोहित पांडेय ने कहा कि सदस्यता संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। संगठन का विस्तार होने से ही भारतीय जनता पार्टी दो सांसद से बढ़कर 300 से अधिक सांसदों तक पहुंच चुकी है। पहले सदस्यता घर घर जाकर पर्ची काट कर की जाती थी जो आज तकनीक के विकास के साथ मिस्ड कॉल के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भर कर किया जा रहा है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार ने कहा कि देश में सबसे अधिक युवा है। इसलिए युवाओं को संगठन से अधिक से अधिक जोडऩा है। हमें सभी समुदाय एवं वर्ग के लोगों को अभियान के संबंध में बताना है।
भाजयुमो ने महामंत्री अजीत गुप्ता को जिला सदस्यता प्रमुख एवं जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण को सदस्यता सह प्रमुख बनाया गया है। बैठक में अश्विनी जोशी मोंटी, रोहित मिश्रा, कुंदन कुमार, कुमार विजेंद्र, कुमार गौतम सिन्हा, सोनू आनंद, सूरज जायसवाल, आनंद सिंह, मोहित सिंह, अभिमन्यु कुमार, अभिषेक मिश्रा और ओम आदि उपस्थित थे।