नगर निगम बताएगा देश के 116 शहरों में किस नंबर पर है भागलपुर
अन्य शहरों की तुलना में भागलपुर कितना रहने लायक है? यहा कौन-कौन सी सुविधाएं हैं? भागलपुर में कितने लोग जीएसटी दे रहे हैं? भागलपुर की विकास दर कितनी है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब तलाशने में नगर निगम जुट गया है।
भागलपुर। अन्य शहरों की तुलना में भागलपुर कितना रहने लायक है? यहा कौन-कौन सी सुविधाएं हैं? भागलपुर में कितने लोग जीएसटी दे रहे हैं? भागलपुर की विकास दर कितनी है? देश के 116 शहरों में भागलपुर किस नंबर पर है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब तलाशने में नगर निगम जुट गया है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय शहरों में सुविधाओं को लेकर प्रतियोगिता शुरू करने जा रहा है। इसमें भागलपुर को भी शामिल किया गया है। इसके लिए नगर निगम सभी विभागों से ब्यौरा एकत्र करने में जुट गया है। पिछले महीने नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा नई दिल्ली में आयोजित लाइबिलिटी असेसमेंट रैकिंग कार्यशाला में भाग लेने गए थे।
लाइबिलिटी असेसमेंट में स्मार्ट सिटी में शामिल शहरों के अलावा दस लाख से ऊपर की आबादी वाले शहरों को भी शामिल किया गया है। इसमें देश के 116 शहरों को शामिल किया गया है। जिसमें सौ स्मार्ट सिटी शामिल हैं।
नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से मागी गई बिंदुवार जानकारिया उपलब्ध कराई जा रही हैं। जल्द ही सभी विभागों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। शहर की सुविधाओं के साथ शहर के माहौल, यहा आने वाले पर्यटकों के साथ ही शिक्षा के स्तर पर रिपोर्ट दी जानी है।
इसकी रैंकिंग होनी है
-शहर में रहने के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं हैं
-शहर में पढ़ाई का स्तर कैसा है
-कितने सरकारी और निजी स्कूल हैं
-साक्षरता का प्रतिशत कितना है।
कितने प्रतिशत बालिकाएं प्राइमरी में पढ़ रही हैं।
-कुल कितने होटल हैं। उनकी श्रेणिया कितनी हैं।
-होटल में कितने लोग ठहरते हैं और कितने कमरे खाली रहते हैं।
-कितने पर्यटक आते हैं।
-बिजली खपत कितनी है। वैकल्पिक ऊर्जा का कितना उपयोग हो रहा है।
-रोड लाइटों पर बिजली की कितनी खपत हो रही है।
-शहर में कुल कितने सार्वजनिक शौचालय हैं।
-पार्क और खुली जगह कितनी है।
-पर्यावरण कैसा है।
-पानी सफाई और सड़कों की स्थिति कैसी है।
-आपका शहर कितना रहने लायक है।