Move to Jagran APP

शादी से पहले युवती के साथ दरिंदे ने किया मुंह काला, गला दबाकर ली जान

बांका में एक युवक ने युवती के साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्‍या कर दी। तीन माह बाद उस युवती की शादी होनी थी। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 09:00 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 09:00 PM (IST)
शादी से पहले युवती के साथ दरिंदे ने किया मुंह काला, गला दबाकर ली जान
शादी से पहले युवती के साथ दरिंदे ने किया मुंह काला, गला दबाकर ली जान

बांका, जेएनएन। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक युवती (18 वर्ष) के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इस में मामले में लड़की के पिता ने गांव के ही शमीम अंसारी के पुत्र सुफयान अंसारी पर लड़की की दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात दुष्कर्म के आरोपी सुफयान ने घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। लड़की द्वारा हल्ला करने पर आरोपी भागने में सफल रहा‌। रात में ही पीड़ित लड़की के स्वजनों ने गांव के मुख्य लोगों को जानकारी दी। इसके बाद गांव के पंचों ने पीड़ित परिवार वालों को बुधवार की सुबह में पंचायती करने की सलाह दी । घटना के दूसरे दिन बुधवार को ग्रामीणों ने पंचायती बुलाई । जिसके बाद लड़का एवं लड़की दोनों पक्षों को बुलाया गया। इधर, पंचायत में लड़का पक्ष ने पंचायती को मानने से इन्कार कर दिया। इस बीच आरोपित सुफयान अंसारी ने लड़की को घर में अकेले देखकर गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद लड़की के स्वजनों ने दुष्कर्म के आरोपी सुफयान के घर के सामने लड़की के शव को रख दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक सुधीर कुमार एवं केदार पासवान ने पुलिस जवानों के साथ गांव पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। मौके पर ही दुष्कर्म के आरोपी सुफयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता के आवेदन पर केस किया गया है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित सात भाई होने के कारण गांव में गरीब लोगों को अक्सर प्रताड़ित करते रहता है। घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गयाा है। स्वजनों ने बताया कि लड़की की शादी भी ठीक हो गई थी। तीन माह बाद उसकी शादी होनी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.