स्मार्ट सिटी बसाने की परिकल्पना कर छात्रों ने स्मार्ट मॉडल Bhagalpur News
राजकीय पॉलिटेक्निक के चतुर्थ सेमेस्टर (सिविल) के युवा विज्ञानियों ने एक स्मार्ट सिटी कैसा हो। उसकी कल्पना करके एक मॉडल बनाया है।
भागलपुर, जेएनएन। राजकीय पॉलिटेक्निक के चतुर्थ सेमेस्टर (सिविल) के युवा विज्ञानियों ने एक स्मार्ट सिटी कैसा हो। उसकी कल्पना करके एक मॉडल बनाया है। इन लोगों ने अपने मॉडल में नालों से गिरने वाले पानी को कैसे फिल्टर करके नदी या खेतों तक पहुंचना है। इसके साथ ही वायु ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और सुगम यातायात व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं को हाइलाइट किया है।
मॉडल बनाने वाले आर्यन, कुंदन, सोनू, विभाष, शुभम एवं मुकेश ने बताया कि भागलपुर के स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा के बाद यह ख्याल आया कि अपना शहर कैसा हो। उसके बाद इस काम शुरू किया। शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम की थी। उससे निपटने के लिए अत्यधिक रास्ते को बनाया ताकि आपात स्थिति में यातायात समस्या न हो। इसके अलावा शहर में कूड़े की बड़ी समस्या है उसे ध्यान में रखकर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को भी दर्शाया है। इसके अलावा उर्जा, स्मार्ट रेलवे स्टेशन को फोकस किया है।
दरअसल, इस मॉडल को बनाने में नागरिकों के हर एक सुविधा तथा चुनौतियों को ध्यान में रखकर मॉडल को बनाया है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो इस मॉडल को स्मार्ट सिटी का प्लान करने वाली कंपनी को भी उपलब्ध कराएंगे। ताकि उसे प्लान करने में इस मॉडल से सहायता मिल सके। हालांकि यह मॉडल किसी भी स्मार्ट सिटी के प्लान के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।