Move to Jagran APP

मुंगेर सांसद ललन सिंह से गुहार लगा चुके बाढ़ पीड़ितों को अब तक नहीं मिली राहत राशि

बिहार के मुंगेर में हाल ही के दिनों में सांसद ललन सिंह ने दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द जाना और आश्वासन दिया कि जल्द ही पीड़ितों की मदद की जाएगी उन्हें छह हजार रुपये की मदद मिलेगी लेकिन ये मदद अब तक उनके पास नहीं पहुंची लिहाजा...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 05:11 PM (IST)
बिहार के मुंगेर में परेशान हैं बाढ़ पीड़ित।

संवाद सूत्र, बरियारपुर(मुंगेर)। प्रखंड के 11 पंचायत बीते दिनों आई बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। प्रशासन की ओर से बाढ़ के दिनों में सामुदायिक किचन के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन व पालीथिन उपलब्ध कराया गया। कई जरूरतमंदों को पालीथिन उपलब्ध नहीं हो पाया। सरकार की ओर से घोषित हर बाढ़ पीडि़त परिवारों को 6000 रुपए देने की घोषणा के बाद भी कई बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि अभी तक स्थानांतरित नहीं होने से बाढ़ पीड़ितों के बीच गुस्सा पनप रहा है। ये बाढ़ पीड़ित अपने सांसद ललन सिंह के समक्ष भी गुहार लगा चुके हैं।

loksabha election banner

11000 से अधिक लोगों के खाते में गई है राशि

वर्तमान में 11000 से अधिक लोगों के खाते में 6000 रुपए की राशि प्रशासन की ओर से भेजी जा चुकी है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि जब पदाधिकारी से पूछा जाता है तो बताया जाता है कि 2019 के लिस्ट के आधार पर अभी तक बाढ़ पीड़ितों को राशि भेजी गई है। 2019 के लिस्ट के अनुसार 14000 से अधिक लोगों को बाढ़ राहत राशि मिली थी, लेकिन इस बार अभी तक लगभग 11000 लोगों को राशि मिल चुकी है। अभी तक कई लोग इससे वंचित हैं।

पीड़ितों ने सांसद के समक्ष उठाया था मामला

बीते दिनों सांसद के दौरे के समय बाढ़ पीड़ितों ने इस बात को प्रमुखता से उठाया था। सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि जिन लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है, उन सभी को 6000 रुपए की राशि मिलेगी। अब तक सभी पंचायतों से बाढ़ पीड़ितों के सूची जमा करने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिस कारण बाढ़ पीड़ितों के बीच गुस्सा पनप रहा है।

बाढ़ पीड़ित रामचंद्र यादव, ललन सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजीव चौधरी, मदन मंडल आदि का कहना है कि सांसद के आश्वासन के बाद भी अब तक लोगों को बाढ़ राहत राशि नहीं मिल पाई है। क्षतिग्रस्त मकान का आकलन अंचल की ओर से किया गया है, लेकिन अब तक मकान बनाने के लिए भी कोई राशि नहीं मिली है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ित राशि नहीं मिलने पर अंचल कार्यालय का घेराव भी कर सकते हैं।

शीघ्र राशि खाता में भेजने की मांग

बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन व सरकार से बाढ़ राहत राशि 6000 रुपए अविलंब खाते में भुगतान करने की मांग की है। जिससे कि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।

'बाढ़ पीड़ितों की ओर से कागजात जमा किए गए हैं। सभी कागजातों को जांच कर कंप्यूटर में चढ़ाया जा रहा है। जिला व राज्य को भेजा जाएगा। वहां से उनके खातों में राशि भेज दी जाएगी।'- जयप्रकाश स्वर्णकार, सीओ, बरियारपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.