विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर तनाव, अररिया में मुहर्रम का जुलूस लेकर आए नेपालियों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल

By Shivam BajpaiEdited By:
Published: Fri, 20 Aug 2021 08:21 PM (IST)

Bihar News बिहार के अररिया स्थित भारत-नेपाल बार्डर पर तनाव का माहौल है। मुहर्रम पर बार्डर पार कर कुछ नेपाल ...और पढ़ें

भारत-नेपाल बार्डर पर नेपालियों ने किया पुलिकर्मियों पर पथराव।
भारत-नेपाल बार्डर पर नेपालियों ने किया पुलिकर्मियों पर पथराव।

संवाद सूत्र, जोगबनी (अररिया)। Bihar News: मुहर्रम का जुलूस लेकर सीमा पर आए नेपाल के लोगों द्वारा भारतीय पुलिस पर पथराव किये जाने से कई पुलिस वाले जख्मी हो गए हैं। मामले की सूचना पर घटना स्थल पहुंचे एसडीएम सुरेन्द्र कुमार अलबेला एवं डीएसपी रामपुकार सिंह ने पथराव की घटना को संज्ञान में लेते हुए नेपाल के रानी थाना निरीक्षक प्रकाश रावत को कडे़ शब्दों में दोषी कर कारवाई करने की बात कही। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि जब कोरोना को लेकर भारतीय क्षेत्रों में मुहर्रम पर प्रतिबंध होने के बाद भी नेपाल से जुलूस जबरन भारतीय क्षेत्र में कैसे प्रवेश कर गया।

एसएसबी आखिर मूकदर्शक कैसे बनी रही। घटना के समय मजिस्ट्रेट भी नदारथ थे। फिलहाल मटियरवा सीमा स्थित चाणक्य चौक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों ने नेपाल से जोगबनी सीमा पर पुलिस पर किया पथराव किया है। मामले के बाद से यहां तनाव की स्थिति व्याप्त है।

विवादों में रहा है इस्लामपुर

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित चाणक्य चौक व इस्लामपुर का विवादों से गहरा नाता रहा है समय समय पर उपद्रवियों के द्वारा दो देशों के संबंध को बिगाड़ने का प्रयास होता रहा है पूर्व में भी चाणक्य चौक पर पत्थरबाजी की घटना हो चुकी है। इस्लामपुर के नेपाल भाग में वार्ड संख्या 17 के दस गज्जा में हो रहे नाले के निर्माण को भारत के तरफ से रोक लगाने पर भी कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में माहौल खराब करने का प्रयास होता रहा है।

नेपाल भारत सीमा पर अक्सर तस्करी के भी कई मामले सामने आए हैं। नेपाल के लोग चोरी से भारत के प्रवेश कर वहां के सामानों को बेचते हैं। इसके अलावा कई अवैध कारोबार भी सीमा पर किया जाता है। कई बार दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। लेकिन हरेक बाद इसी प्रकार का मामला सामने आता रहा। मवेशी की भी तस्करी की जाती है। बिहार में शराबबंद है, इसलिए नेपाल से यहां शराब का अवैध कारोबार भी होता है।