सिल्क सिटी में मौसम ने बदला करवट, अभी और गिरेगा तापमान
बीएयू मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि गुरुवार को आसमान से आंशिक बादल छट जाएंगे। शुक्रवार को दिन साफ होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। लोगों की परेशानी बढ़ गई।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 04:28 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 04:28 PM (IST)
भागलपुर (जेएनएन)। सिल्क सिटी में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो जाएगी और ठंड सताने लगेगी। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने से धूप हल्की रही। इससे लोग ठंड बढऩे की आशंका से सहम से गए। हालांकि मंगलवार की तुलना में तापमान में कोई अंतर देखने को नहीं मिला। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 28 एवं 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि सुबह में हवा में नमी की मात्रा 71 फीसद होने के कारण लोगों ने ठंड का अनुभव किया।
बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि गुरुवार को आसमान से आंशिक बादल छट जाएंगे। शुक्रवार को दिन साफ होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। सात दिसंबर तक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें