Move to Jagran APP

Banka LS Seat : 'पुतुल एनडीए की असली उम्मीदवार, गिरिधारी महागठबंधन का वोट काटनेवाले प्रत्याशी'

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव महागठबंधन प्रत्याशी राजद उम्‍मीदवार जयप्रकाश नारायण यादव और बुलो मंडल के समर्थन में बांका और भागलपुर में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 04:22 PM (IST)
Banka LS Seat : 'पुतुल एनडीए की असली उम्मीदवार, गिरिधारी महागठबंधन का वोट काटनेवाले प्रत्याशी'
Banka LS Seat : 'पुतुल एनडीए की असली उम्मीदवार, गिरिधारी महागठबंधन का वोट काटनेवाले प्रत्याशी'

भागलपुर [जेएनएन]। निर्दलीय प्रत्‍याशी पुतुल कुमारी एनडीए की असली उम्मीदवार हैं, जबकि जदयू उम्‍मीदवार गिरिधारी सिर्फ वोट काटने वाला प्रत्याशी है। ये बातें पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने भागलपुर और बांका में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव महागठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव और बुलो मंडल के समर्थन में बांका और भागलपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। बांका के चांदन प्रखंड के सुईया बोड़ा मैदान, धोरैया के विशनपुर मैदान और पीरपैंती के प्रगति मैदान शेरमारी में चुनावी सभाएं हुईं। दोनों जगहों पर उनके निशाने पर पीएम व सीएम रहे। तेजस्वी ने कहा कि मोदी सरकार से देश का संविधान खतरे में है। केंद्र सरकार चुनाव जीतते ही देश से चुनाव प्रक्रिया को समाप्त कर लोकतंत्र का खात्मा करने के फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि, बांका संसदीय क्षेत्र से असली एनडीए प्रत्याशी पुतुल कुमारी हैं। लेकिन महागठबंधन प्रत्याशी को हराने के लिए साजिश के तहत गिरिधारी यादव को खड़ा किया है। ताकि महागठबंधन के वोट को तितर- बितर किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता इनके झांसे में नहीं आएं।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार राज्य के 12 करोड़ जनता को धोखा देकर भाजपा की गोद में मुख्यमंत्री की कुर्सी की लालच में बैठ गए। मेरे विरुद्ध 35 मामले दर्ज कराया गया है। जबकि रेल मंत्री रहते मेरे पिता लालू ने 90 हजार करोड़ रुपए का रेलवे को मुनाफा दिया है। कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार अपराध और भष्टाचार में लिप्त है। शराबबंदी के बाद भी होम डिलीवरी शराब बिक रही है। धोरैया में सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश दास की। मौके पर प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव, कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, पूर्व विधायक रामदेव यादव, प्रमुख बेचू यादव, मनोज कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य मिठन यादव पूर्व विधायक संजय यादव, श्रीधर मंडल, जफरुल होदा सहित अन्य थे।

ये जनता की अदालत है, यहां सिर्फ फैसला सुनाया जाता है

पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये जनता की अदालत है। यहां सुनवाई नहीं होती बल्कि फैसला सुनाया जाता है। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर जनता के साथ धोखा किया है। अब फैसला आपको सुनाना है। तेजस्वी भागलपुर के पीरपैंती के प्रगति मैदान शेरमारी में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार बुलो मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब पूरा देश उनके झांसे में था तब भागलपुर की जनता बुलो मंडल को जिताया। आप लोगों का निर्णय सही था। आप धन्यवाद के पात्र हैं। आज तो कोई शक नहीं होना चाहिए। आज उनके झांसे में कोई नहीं आने वाला है। सभी लोग समझ गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोई व्यक्ति विशेष पार्टी एवं महागठबंधन के जिताने का नहीं है। यह चुनाव सच एवं झूठ की लड़ाई है। अमीर और गरीब, न्याय और अन्याय की लड़ाई है। देश बचाने के लिए है। संविधान बचाने के लिए है। और आरक्षण बचाने एवं बढ़ाने के लिए है।उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि पलटू चाचा नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। उनके पास न कोई सिद्धांत है और न कोई नीति और न कोई विचार है। उनको प्यार है तो सिर्फ कुर्सी से। जिन लोगों ने आपके जनादेश का अपमान किया है। उन्हें सबक सिखाने का यही मौका है। ये किसी पार्टी को धोखा नहीं ये पूरे राज्य का मंतव्य था कि महागठबंधन जीते।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश चाचा कहते थे कि भाजपा में जाने से पहले मिट्टी में मिल जाऊंगा। भाजपा में तो मिल गए। इसलिए इस बार जनता उन्हें मिट्टी में मिला देगी। झूठ का प्रचार करके मोदी जी ने अपने एक भी वायदे पूरे नहीं करने के कारण हिन्दू, मुस्लिम मंदिर, मस्जिद और दंगे-फसाद का डंका पिट रहे हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि जनता के पास जाने का कोई जवाब नहीं है। आज किसानों की गरीबों की बेरोजगारी की चर्चा नही है। देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मोदी चौकीदार हैं तो तो देश एवं बिहार की जनता थानेदार है। सांसद बुलो मंडल ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में मैंने लगातार आप सभी के बीच हाजिरी उपस्थिति देने का काम किया। कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिससे भागलपुर के लोगों का सिर झुक जाए। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल के पांच साल में एनएच 80 पर वर्षो से किसी सांसद ने एक डलिया मिट्टी तक नहीं भरवाई उसे मरम्मत करवाया। भागलपुर से पीरपैंती के मिर्जाचौकी तक सड़क मोटरेबल हुआ। केंद्र की मोदी सरकार ने एनएच 80 पर राशि देनी बंद कर दी।

विधायक राम विलास पासवान ने कहा कि नीतिश-मोदी सरकार में बिहार में सच बोलने वाले पर मामला दर्ज होता है। राजद हमेशा विकास की राजनीत करता है। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखण्ड राजद अध्यक्ष रमेश प्रसाद रमण तथा संचालन मंटू रजक ने किया। इस अवसर पर हम के जिला अध्यक्ष अशोक रजक, राजद नेता अरुण यादव,  रणजीत साह,  कांग्रेस नेता धनविजय सिंह,  रंजन यादव,  चांद अली,  मुकेश यादव, जनार्धन आजाद, बासुकीनाथ यादव, रानी देवी, दरोगा यादव, शंकर शर्मा, सुरेंन्द्र ओझा, नरेश यादव, अरविंद मंडल, रालोसपा नेता मदुसुदन यादव, सीपीआई नेता देव कुमार यादव सहित महागठबंधन के नेताओ ने भी सम्बोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.