Move to Jagran APP

दांत के 100 मरीजों में से 90 पायरिया से पीड़ित रहते हैं, जानिए वजह

जब भी फास्ट फूड या कुछ मीठा खाएं मुंह की सफाई जरूर करें। ऐसा नहीं करने पर खाने के 30 मिनट के बाद दांतों पर जीवाणु की परत बनने लगती है। इसे प्लाक कहते हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 07:50 AM (IST)
दांत के 100 मरीजों में से 90 पायरिया से पीड़ित रहते हैं, जानिए वजह

भागलपुर [जेएनएन]। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि पायरिया कॉमन बीमारी हो गई है। दांत के 100 मरीजों में से 90 पायरिया से पीडि़त रहते हैं। मुंह से आती बदबू सामने वालों को भी परेशान कर देती है। जब से फास्ट फूड का चलन बढ़ा है, पायरिया मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इसके अलावा बिस्कुट, चाकलेट, आईसक्रीम और मिठाई खाने के बाद दांतों की सफाई नहीं करने से दांतों में गंदगी बैठने लगती है और जीवाणु का हमला होने लगता है। डॉ. कुमार रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित प्रश्न पहर में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

loksabha election banner

पाठकों को सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि जब भी फास्ट फूड या कुछ मीठा खाएं मुंह की सफाई जरूर करें। ऐसा नहीं करने पर खाने के 30 मिनट के बाद दांतों पर जीवाणु की परत बनने लगती है। इसे प्लाक कहते हैं। प्लाक को अगर 12 घंटे में नहीं हटाया गया तो ये दांतों की सतह से चिपक जाते हैं। ब्रश करने के बाद भी नहीं हटते। लगातार परत जमने से जीवाणु दांतों और मसूढ़ों को प्रभावित करते है। बच्चों को दूध पिलाने के बाद भी उसकी दांतो को कुल्ला करवाना चाहिए। दूध पीते-पीते जब बच्चा सो जाता है तो भी दांतों में जीवाणु चिपक जाते हैं। इसलिए प्रतिदिन दो बार ब्रश करना चाहिए। ठंडा या गर्म पानी पीने से दांतों में कनकनाहट और दांतों पर छोटे काले धब्बे पायरिया के प्रारंभिक लक्षण हैं। यदि समय पर दांतों को भरा नहीं गया तो ये सडऩे लगते हैं। तेज दर्द भी होता है। तब आरसीटी करने की आवश्यकता होती है। इलाज नहीं करवाने पर मुंह में सूजन होता है, ज्यादा संक्रमण होने पर सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है।

प्रश्न : पानी पीने से दांत कनकनाने लगता है, दर्द भी होता है।

मनोज सिंह, अलीगंज

मसूढ़ों में गंदगी है। दांतों की सफाई करवा लें। रूट केनाल ट्रीटमेंट करवाने से दांत बच जाएंगे।

प्रश्न : मुंह के भीतर छाले हो गए हैं, मुंह भी कम खुलता है।

सोनू, अकबरनगर

कैंसर का यह शुरुआती लक्षण हो सकता है, जांच करवा लें। तंबाकू या उसके उत्पाद का सेवन नहीं करें।

प्रश्न : मसूढ़ा में सूजन है, खून भी आता है।

एचएस रजा, भीखनपुर

दांतों की सफाई के बाद आरसीटी करवा लें। खाना खाने के बाद दांतों की सफाई अच्छी तरह करें।

प्रश्न : ब्रश करने पर मसूढ़ा से खून आता है। ऐसा 20 दिनों से हो रहा है।

राहुल कुमार, मिरजानहाट

गंदगी की वजह से सूजन है। इलाज करवा लें, माउथवाश का उपयोग करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.