उड़ान भरने से पहले सीएम नीतीश के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, मचा हड़कंप
नीतीश कुमार जैसे ही जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीपैड पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर में सवार हुए, इंजन स्टार्ट तो हुआ, लेकिन उड़ान भरने में दिक्कत आ गया।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 10:21 PM (IST)
खगड़िया [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बाढ़ प्रबंधन व तटबंध पक्कीकरण की चार योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया। इसके बाद जैसे ही जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीपैड पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर में सवार हुए, इंजन स्टार्ट तो हुआ, लेकिन उड़ान भरने में दिक्कत आ गया।
लगभग 15 मिनट तक तकनीकी खराबी के कारण सूबे के मुखिया हेलीकॉप्टर में बैठे रहे। लेकिन, हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसे देखकर पदाधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
15 मिनट के बाद तकनीकी खराबी को ठीक किया गया। तब जाकर हेलीकॉप्टर उड़ान भर सका। इसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी मनेश कुमार मीना ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जिससे उड़ान भरने में 15 मिनट का विलंब हुआ। मालूम हो कि बागमती नदी के किनारे हैलीपेड स्थल बनाया गया था। वहीं लोगों ने कहा कि भगवान का शुक्र था कि उड़ान भरने के बाद खराबी नहीं आई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें