शिक्षकों ने लगाई दौड़, फिट होने का संदेश
फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सोमवार को शिक्षकों ने दौड़ लगाकर फिट रहने का संदेश दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 06:53 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 06:53 AM (IST)
भागलपुर। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सोमवार को शिक्षकों ने दौड़ लगाकर फिट रहने का संदेश दिया। शिक्षकों ने नगर निगम क्षेत्र के प्रखंड संसाधन केंद्र से कचहरी चौक तक दौड़ लगाई। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दो अक्टूबर तक फिट इंडिया अभियान जिले के सभी प्रखंडों में चलेगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। इस अभियान के तहत बच्चों को शारीरिक शिक्षा और योगासन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। दौड़ में शिक्षक डॉ. शेखर गुप्ता, विकास कुमार सिंह, शिक्षक नीलेन्द कापरी, किरण कुमारी, सत्येंद्र दास, गिरीश गौरव, खरारी शरण, सुधाशु कुमार, राजेश शर्मा, विजय कुमार सहित, रानी कुमारी, मीना ठाकुर, राजेश राय, राकेश कुमार सहित कई शिक्षक थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें