Move to Jagran APP

तारापुर विधानसभा उपचुनाव: ललन ने महिलाओं से पूछा-कैसे हैं आपलोग? बिजली बिल ज्यादा आवै छै, एकर समाधान...

तारापुर विधानसभा उपचुनाव तारापुर के लौना गांव में को जदयू के राष्ट्रीय का आदर भाव से किया स्वागत। समस्‍याओं से महिलाओं ने कराया रूबरू। ललन सिंह ने कहा आप शिकायत करें सुशासन की सरकार है समाधान होगा सड़क स्वास्थ्य और पानी के बारे में ली जानकारी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 02:43 PM (IST)
तारापुर मेंं जदयू प्रत्‍याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह।

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। तारापुर का लौना गांव में कुछ महिलाएं आपस में चर्चा कर रही हैं। हुजूर! (राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह) आ रहल छै। चलगे दीदी मिली के बिजली बिल के बारे में शिकायत करबै।‌ बिजली बिल बहुत अधिक काहे आवै छै? एक-एक करके महिलाएं तैयार होकर आ रही थी, तभी ललन सिंह भी पहुंच गए। इससे पहले लौना गांव की महिलाएं बिजली बिल की समस्या को लेकर ललन सिंह से शिकायत करती।‌

loksabha election banner

ललन सिंह ने आगे बढ़कर महिलाओं को आदर भाव से प्रणाम किया। ‌ फिर महिलाओं से पूछा, क्या बात है आप लोग ठीक है ना...। ललन सिंह को प्रणाम करते देख पहले तो महिलाएं सकपका गई, फिर सहज होते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद से शिकायती लहजे में कहा- हुजूर! हमरा लौना गांव में बिजली बिल ज्यादा आवैछै। शिकायत करैय छियै, लेकिन कोय सुनै वाला नै छै। विमला दीदी भी अपना आंचल सर पर रखती हुई बोली- ठीक कहैय छो दीदी! हमरा बिजली बिल समस्या के समाधान के करतै?

ललन सिंह ने उनकी बातों को गौर से सुना और कहा - आप इसकी शिकायत करें, यह सुशासन की सरकार है समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके बाद सांसद ने आगे बढ़ते हुए नल- जल और स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में भी महिलाओं के पूछा, आधी आबादी ने सब कुछ ठीक बताया। महिलाओं ने ललन सिंह का अभिभावदन किया, फिर वह आगे बढ़ गए। पीछे से एक महिला ने कहा, आब बिजली बिल के समस्या खत्म होय जैतै... और इतना कह सभी महिलाएं एक साथ खुशी हो गई। दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को उप चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के समर्थन में तारपुर, संग्रामपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। इस क्रम में प्रत्याशी के गांव लौना भी पहुंचे, जहां महिलाओं ने उनका स्वागत किया। वे स्‍थानीय कई समस्‍याओं से अवगत हुए। कहा कि जो भी समस्‍या है उसका समाधान किया जाएगा।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.