मजदूरी करने बाइक से देवघर जा रहे दो भाइयों को टैंकर ने रौंदा, मौत
गानीबेला के मनी चंद्र मुर्मू (27) एवं सोनालाल मुर्मू (25) रोज राजमिस्त्री का काम करने जाते थे देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुटिया मोड़ पर हंसडीहा-मोहनपुर मुख्य सड़क पर सामने से आ रही तेल टैंकर में दोनों भाई को रौंदा डाला। दोनों भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
बांका, जेएनएन। जयपुर पंचायत के कानीबेल गांव के दो सगे भाई की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव के मनी चंद्र मुर्मू (27) एवं सोनालाल मुर्मू (25) रोज की तरह राजमिस्त्री काम के लिए अपनी बाइक से देवघर जा रहा था। इसी बीच मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुटिया मोड़ पर हंसडीहा-मोहनपुर मुख्य सड़क पर सामने से आ रही तेल टैंकर में दोनों भाई को रौंदा डाला। दोनों भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
मोहनपुर पुलिस ने चालक के साथ तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। मोहनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर जयपुर पुलिस के सहयोग से देर शाम गांव पहुंचा दिया। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया है। मनीचंद्र मुर्मू की पत्नी अनीता हांसदा अपनी दो छोटी-छोटी बेटी को गोद में लेकर दहाड़ मार कर रो रही थी। वही छोटे भाई सोनालाल की पत्नी मकलू मरांडी रह रह कर बदहवाश हो जा रही थी। उनके भी छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं, जिसने अभी होश भी नहीं संभाला है। इस परिवार के एक साथ दोनों भाई की मौत से गांव में सन्नाटा छा गया है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य महालाल मुर्मू एवं रूपलाल सोरेन मुखिया पति आदि ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त परिवार को सांत्वना दिया। मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने प्रखंड स्तर से हरसंभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिया है।
घर में न बचा एक भी पुरुष
मृतक मनी चंद्र मुर्मू एवं सोनालाल मुर्मू के साथ इनके बड़े भाई लखीराम मुर्मू की अकाल मृत्यु से इनके घरों में अब एक भी पुरुष गार्जियन नहीं बचा। बड़े भाई लखीराम गंभीर बीमारी के कारण 10 वर्ष पहले ही स्वर्ग सुधार चुका था। घर की जिम्मेदारी इन दो भाइयों पर थी। जिसकी मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। अब इनके घर में सभी महिलाएं लाचार एवं छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। अचानक आई इस आफत से इस परिवार के ऊपर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।
थाना प्रभारियों ने पीडि़त परिवार को दी सहयोग राशि
मोहनपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मी मंडल ने बताया कि तेल टैंकर को जप्त कर लिया गया है। समुचित कार्रवाई कर पीडि़त परिवार को मुआवजा राशि दिलाने भरोसा दिया है। मौके पर उन्होंने पीडि़त परिवार को 10 हजार निजी कोष से सहयोग किया। मौके पर पहुंचे जयपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने भी तीन हजार निजी कोष से पीडि़त परिवार को सहयोग किया।