विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर आएंगे स्वामी निरंजनानंद सरस्वती; 2 से 4 अक्टूबर तक योग व सत्संग की बहेगी धारा, 500 लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:35 PM (IST)

Swami Niranjanananda Saraswati Bhagalpur Visit: परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती 2 से 4 अक्टूबर तक भागलपुर में तीन दिवसीय योग यात्रा ...और पढ़ें

Swami Niranjanananda Saraswati Bhagalpur Visit: बिहार योग विद्यालय मुंगेर के परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद आएंगे भागलपुर, मंगल उत्सव परिसर में 2 से 4 अक्टूबर तक योग व सत्संग

Swami Niranjanananda Saraswati Bhagalpur Visit: बिहार योग विद्यालय मुंगेर के परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद आएंगे भागलपुर, मंगल उत्सव परिसर में 2 से 4 अक्टूबर तक योग व सत्संग

HighLights

  1. स्वामी निरंजनानंद सरस्वती 2-4 अक्टूबर को भागलपुर में

  2. मंगल उत्सव परिसर में योग और सत्संग सत्र आयोजित

  3. योग सत्र में केवल 500 पंजीकृत साधकों को प्रवेश मिलेगा

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Swami Niranjanananda Saraswati Bhagalpur Visit: योग और अध्यात्म के साधकों के लिए अंग नगरी भागलपुर में एक बड़ा और पावन अवसर मिलने जा रहा है। विश्वविख्यात बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती तीन दिवसीय विशेष योग यात्रा पर भागलपुर आ रहे हैं।

स्वामी जी आगामी 2 से 4 अक्टूबर तक भागलपुर में प्रवास करेंगे। इस पावन प्रवास के दौरान शहर के द्वारिकापुरी कॉलोनी स्थित 'मंगल उत्सव' परिसर में भव्य योग साधना एवं सत्संग सत्रों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस वृहद आध्यात्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए मंगल उत्सव परिसर में चैंबर पदाधिकारियों और समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए राजेश बंका, राहुल झुनझुनवाला और रोहन साह को कार्यक्रम का मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया है।

सुबह योग क्रिया और शाम में सजेगा ज्ञान-सत्संग का मंच

आयोजकों ने कार्यक्रम की समय-सारिणी साझा करते हुए बताया कि दो से चार अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक विशेष सत्संग सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वामी निरंजनानंद सरस्वती अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे।

  • विश्वविख्यात बिहार योग विद्यालय (मुंगेर) के परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती 2 से 4 अक्टूबर तक भागलपुर प्रवास पर

  • द्वारिकापुरी कॉलोनी स्थित मंगल उत्सव परिसर में ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयोजन में आयोजित होंगे योग व सत्संग

  • तीनों दिन शाम 4:30 से 6:30 बजे तक सत्संग, जबकि 3 और 4 अक्टूबर को सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक चलेगा विशेष योग क्रिया सत्र

  • सभी कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क; योग क्रिया सत्र के लिए सीमित सीटें, पहले 500 पंजीकृत साधकों को ही मिलेगा परिसर में प्रवेश

वहीं, तीन और चार अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक साधकों के लिए विशेष 'योग क्रिया सत्र' आयोजित होगा। इस सत्र में मानसिक शांति, शारीरिक आरोग्यता और यौगिक जीवनशैली से जुड़ी व्यावहारिक क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा।

प्रवेश निशुल्क, लेकिन योग सत्र में केवल 500 साधकों को एंट्री

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि स्वामी जी के सानिध्य में होने वाले सभी कार्यक्रम जनसाधारण के लिए पूरी तरह निशुल्क रखे गए हैं। हालांकि, व्यवस्था और स्थान की मर्यादा को बनाए रखने के लिए सुबह के योग क्रिया सत्र में सीमित संख्या में ही प्रतिभागियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर केवल 500 पंजीकृत साधकों को ही योग सत्र में भाग लेने की अनुमति मिलेगी। संयोजक राजेश बंका ने बताया कि मंगल उत्सव परिसर में साधकों की सुविधा के लिए तमाम आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

शहरवासियों से सानिध्य लाभ लेने की अपील, ये रहे मौजूद

ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शरद सलारपुरिया एवं उपाध्यक्ष अनिल काडेल ने संयुक्त रूप से भागलपुरवासियों और आसपास के योगप्रेमियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर स्वामी जी के ज्ञान और योग साधना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

बैठक में चैंबर के महासचिव पुनीत चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रमण साह, रामगोपाल पोद्दार, ओमप्रकाश कानोडिया, सचिव प्रदीप जैन, रोहन साह, सुनील बुधिया, राहुल झुनझुनवाला और संजय नारनोली सहित कई वरिष्ठ सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवकथा; 17 से 23 जनवरी तक बहेगी अमृतधारा, कुबेरेश्वर धाम ने स्वीकारा आमंत्रण