भागलपुर में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवकथा; 17 से 23 जनवरी तक बहेगी अमृतधारा, कुबेरेश्वर धाम ने स्वीकारा आमंत्रण
Pradeep Mishra Bhagalpur Shiv Mahapuran Katha: भागलपुर में पहली बार पंडित प्रदीप मिश्रा 17 से 23 जनवरी 2027 तक सात ...और पढ़ें

Pradeep Mishra Bhagalpur Shiv Mahapuran Katha: भागलपुर में पहली बार गूंजेगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवकथा! 17 से 23 जनवरी तक बहेगी ज्ञान गंगा, भक्तों में उत्साह
HighLights
पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा पहली बार भागलपुर में।
यह सात दिवसीय आयोजन 17 से 23 जनवरी 2027 तक होगा।
शिव परिवार सेवा समिति के आमंत्रण पर तैयारियां जोरों पर।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Pradeep Mishra Bhagalpur Shiv Mahapuran Katha: गंगा की अविरल कलकल धारा, अंग की पावन माटी और देवाधिदेव महादेव की अटूट भक्ति—नववर्ष 2027 के पहले ही माह जनवरी में इन तीनों का ऐसा अलौकिक संगम बनने जा रहा है, जिसकी प्रतीक्षा अंग क्षेत्र के शिवभक्त लंबे समय से कर रहे थे।
अंग की पावन धरा भागलपुर में पहली बार कुबेरेश्वर धाम (मध्य प्रदेश) के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा की अमृतधारा प्रवाहित होगी। पंडित प्रदीप मिश्रा आगामी 17 से 23 जनवरी 2027 तक सात दिवसीय आध्यात्मिक शिवकथा से पूरे क्षेत्र को धर्ममय बनाएंगे।
शिव परिवार सेवा समिति, भागलपुर द्वारा प्रस्तावित इस भव्य आयोजन के लिए पूज्य महाराज श्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। आयोजन की आधिकारिक घोषणा होते ही भागलपुर समेत पूरे सीमांचल और पूर्व बिहार के श्रद्धालुओं में जबर्दस्त उत्साह की लहर दौड़ गई है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान न होकर अंग क्षेत्र में शिवभक्ति का एक महाकुंभ बनने जा रहा है, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आत्मीय भेंट में मिला आशीर्वाद, सौंपा गया आमंत्रण
शिव परिवार सेवा समिति की ओर से गंगा समग्र की राष्ट्रीय सह सेविका प्रमुख श्वेता सिंह, नीरज कुमार सिंह और गौरव कुमार ने पंडित प्रदीप मिश्रा से व्यक्तिगत रूप से आत्मीय भेंट की और उन्हें भागलपुर आगमन के लिए विधिवत आमंत्रित किया।
समिति की ओर से श्वेता सिंह ने कहा कि जीवन में कुछ अवसर ऐसे सौभाग्य लेकर आते हैं जिन्हें शब्दों की सीमाओं में बांधना कठिन है। पूज्य महाराज श्री के दर्शन कर उन्हें भागलपुर की पावन धरती पर पधारने का न्योता सौंपना और उनका स्नेहिल आशीर्वाद पाना समस्त क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण है। वहीं नीरज कुमार सिंह ने कहा कि महाराज श्री के मुख से शिवकथा सुनने को लेकर आमजन में अपार उत्सुकता है और यह आयोजन भागलपुर की सांस्कृतिक विरासत में ऐतिहासिक साबित होगा।
विशाल जनसमूह के अनुरूप कथा स्थल का चयन जल्द
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं के जनसैलाब को देखते हुए सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी कारण आयोजन स्थल का चयन अत्यंत सावधानी से किया जा रहा है।
कुबेरेश्वर धाम (मध्य प्रदेश) के विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार भागलपुर में करेंगे सात दिवसीय शिवकथा
17 से 23 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी कथा; शिव परिवार सेवा समिति के आमंत्रण को महाराज श्री ने किया स्वीकार
गंगा समग्र की राष्ट्रीय सह सेविका प्रमुख श्वेता सिंह ने समिति सदस्यों संग भेंट कर सौंपा विधिवत निमंत्रण पत्र
श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल का चयन शीघ्र, प्रशासनिक व सांगठनिक तैयारियां शुरू
समिति के अनुसार जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर उपयुक्त खुले मैदान या परिसर का चयन कर लिया जाएगा। स्थल निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होते ही पंडाल निर्माण, जल व्यवस्था, चिकित्सा शिविर और अन्य नागरिक सुविधाओं के संबंध में विस्तृत रूपरेखा सार्वजनिक की जाएगी।
