Move to Jagran APP

भागलपुर में स्‍वामी आगमानंद जी ने कहा- जो अपने पूर्वजों को नहीं जानते, वे राम को क्‍या जानेंगे

भारतीय जनता पार्टी ने भागलपुर में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। समरोह में स्‍वामी आगमनानंद जी महाराज आए हुए थे। उन्‍होंने कहा कि जिन्‍हें अपने और अपने पूर्वजों की जानकारी नहीं है वे ही राम पर प्रश्‍न उठा रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 07:54 AM (IST)
भागलपुर में स्‍वामी आगमानंद जी ने कहा- जो अपने पूर्वजों को नहीं जानते, वे राम को क्‍या जानेंगे
आनंदराम ढांढन‍िया सरस्‍वती विद्या मंदिर में उपस्थित स्‍वामी आगमानंद जी महाराज व अन्‍य।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत के अध्यक्षता में आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कोरोना काल में कोरोना पीडि़तों के बीच जाकर सेवा कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स को इस मौके पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. विनय गुप्ता एव प्रदीप जैन कर रहे थे। भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी आगमानंद जी महाराज के द्वारा कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

स्‍वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो श्रीराम को नहीं जानते हैं, इसलिए उनके बारे में अमर्यादित बोलते हैं। ऐसे लोग अपने पांच पीढ़ियों के लोगों को नहीं जानते होंगे। परंतु श्रीराम तो सतयुग काल से कण-कण में व्याप्त है। मन में राम, तन में राम, जीवन में राम व्याप्त है। सेवा करने वाले लोग जिनकी सेवा की जा रही है एवं यहां उपस्थित सबों में ईश्वर का बास है। उन्‍होंने हृदय से सेवा और समर्पण कार्य में लगे कोरोना योद्धा को शुभकामना एवं अशीष दिया। ये भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, हम सबके सुख एवं स्वस्थ्य की कामना करते हैं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने कहा कि कोरोना काल में कोरोना पीडि़तों की सेवा करना बहुत बड़ी एवं सच्ची सेवा थी। स्वामी अगमानंद जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे अंदर भगवान बस्ते हैं, इसलिए मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। भारत देश भगवान श्री राम की भूमि है। पूर्व डिप्टी मेयर डा. प्रीति शेखर ने कहा कि भागलपुर के लोग सेवा कार्य करने में सबसे आगे हैं। चाहे वह देश सेवा हो या मानव सेवा हो। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कोरोना काल में बेहतरीन सेवा की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिवंश मणि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में यह दिखा दिया कि इस समस्या से कैसे निकल कर देश को कैसे विकास के रास्ते पर लाया जाता है।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नभय चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय बम्र्मन, पूर्व महानगर अध्यक्ष निरंजन साह, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष संतोष साह, रूबी दास, अभय कुमार घोष, नरेश चंद्र मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता सिंह आदि मौजूद थे। जिला अध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने स्‍वामी आगमानंद जी महाराज का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि संतों के सानिध्‍य में कार्यक्रम होना किसी गौरव से कम नहीं है। उनका अशीर्वाद हम सबों को ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्‍होंने कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की है। कहा कि-कार्यकर्ता देशहित में कार्य करते हैं। सेवा करना ही इनकी पहचान है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.