Move to Jagran APP

BJP : सूरज, आलोक, प्रभू प्रिंस और प्रदीप को भाजपा में मिला यह दायित्व, जानिए...

भागलपुर और नवगछिया में कुछ कार्यकर्ताओं को भाजपा में दायित्व दिया गया है। नवमनोनीत कार्यकर्ता सूरज झा आलोक सिंह बंटू प्रभू प्रिंस और प्रदीप सिंह को बधाई दी गई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 09:12 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 09:12 AM (IST)
BJP : सूरज, आलोक, प्रभू प्रिंस और प्रदीप को भाजपा में मिला यह दायित्व, जानिए...
BJP : सूरज, आलोक, प्रभू प्रिंस और प्रदीप को भाजपा में मिला यह दायित्व, जानिए...

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर और नवगछिया में कुछ पदों पर कुछ कार्यकर्तओं का मनोनयन किया गया है। नवमनोनीत कार्यकर्ताओं को दोनों जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय और विनोद कुमार मंडल ने बधाई दी है। इसके अलावा भाजपा के भागलपुर जिला के पदाधिकारी दिलीप निराला, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, संतोष कुमार, प्यारे हिंद, संजीब  कुमार, प्रिंस मंडल आदि ने भी बधाई दी है। 

loksabha election banner

सूरज बने भाजयुमो नवगछिया के जिला उपाध्यक्ष

नारायणपुर। भाजयुमो नवगछिया के जिला उपाध्यक्ष सूरज झा को बनाया गया है। इसकी घोषणा भाजयुमो नवगछिया जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने की। उपाध्यक्ष पद पर सूरज के साथ अभिषेक भारद्वाज, राजेश कुमार, संदीप गुप्ता, अभिषेक राज को महामंत्री पद पर मनोज ङ्क्षसह, डब्लू मंडल, मंत्री पद पर अमरजीत, सौरभ, अंजली चौरसिया, मिथिलेश यादव, मंत्री पद पर राहुल कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन, सोशल मीडिया आइटी सेल के पद पर कल्याण झा, प्रवक्ता प्रीतम चौधरी, प्रिंस प्रभु को मनोनीत किया गया।

आलोक बने भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता

बिहपुर। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा नवगछिया पुलिस जिले के जयरामपुर निवासी आलोक सिंह बंटू को भाजयुमो का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। बंटू राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। बंटू ने कहा कि भाजपा मेरे लिए सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि मेरी आत्मा व मेरी पहचान बन चुकी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। बंटू के प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने पर भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, मुकेश राणा, गगन चौधरी आदि ने बधाई दी है।

प्रभु प्रिंस बने भाजयुमो के जिला प्रवक्ता

खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज निवासी प्रभु प्रिंस को नवगछिया पुलिस जिले के युवा मोर्चा भाजपा का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। यह मनोनयन जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप द्वारा पत्र जारी कर किया गया है।

प्रदीप सिंह बने सहकारिता मंच के जिला संयोजक

पीरपैंती प्रखंड के प्यालापुर चंदननगर निवासी प्रदीप सिंह को भाजपा के सहकारिता मंच के जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी बिहार भाजपा मंच के प्रदेश संयोजक ने पत्र प्रेषित कर दी। उनके मनोनय पर पूर्व विधायक अमन कुमार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवबालक तिवारी, ललन पासवान, मुन्ना सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मिठू पांडे आदि ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.