विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर पुलिस लाइन में फंदे से लटकता मिला दारोगा का शव, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:31 AM (IST)

नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा योगेश कुमार का शव फंदे से लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

दारोगा योगेश कुमार। फाइल फोटो

दारोगा योगेश कुमार। फाइल फोटो

HighLights

  1. नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा योगेश का शव मिला।

  2. योगेश हाल ही में अवर निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए थे।

  3. कुछ माह पूर्व हुई थी शादी, पुलिस जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। नवगछिया पुलिस केंद्र स्थित क्वार्टर में अवर निरीक्षक योगेश कुमार का फंदे पर लटकता शव शनिवार की शुभ बरामद किया गया है। दारोगा का फंदे पर लटकते शव के मिलने के बाद पुलिस केंद्र में अफरातफरी मच गई।

योगेश कुमार एसपी के रीडर का काम वर्षों से देखते आ रहे थे।हाल में सहायक अवर निरीक्षक पद से प्रोन्नत होकर अवर निरीक्षक बने थे। पुलिस छानबीन में जुट गई है। फॉरेंसिक जांच टीम जांच में जुट गई है। योगेश

बांका जिले के बौंसी बाराहाट के रहने वाले थे। चंद माह पूर्व हुई थी शादी। पत्नी सचिवालय,पटना में तैनात हैं। उनका करीब छह माह पूर्व भागलपुर जिला बल में तबादला हो गया था। वो वहां से विरमित नहीं हुए थे।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।