Move to Jagran APP

BJP सदस्यता अभियान : देश में भाजपा कर रही राष्ट्रवाद की राजनीति : नागेंद्र नाथ Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी ने भागलपुर में सदस्‍यता अभियान में तेजी लाई है। इस दौरान प्रदेश के संगठन महामंत्री नागेन्‍द्र नाथ भी भागलपुर पहुंचे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 10:40 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:42 PM (IST)
BJP सदस्यता अभियान : देश में भाजपा कर रही राष्ट्रवाद की राजनीति : नागेंद्र नाथ Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ ने कहा कि देश में भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति कर रही है। हम राजनीति में मानवता और दुनिया की चिंता करते हैं। हमारी पहली प्राथमिकता भारत को नंबर वन पर ले जाने की है। संगठन महामंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम में करीब तीन दर्जन मुस्लिम महिलाओं और पुरुष को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश संगठन महामंत्री सोमवार को स्थानीय वृंदावन हॉल में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में बोल रहे थे। 

loksabha election banner

जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भौगोलिक व सामाजिक संरचना का ख्याल रखते हुए सदस्य बनाएं। जिला प्रभारी कुमार प्रणय ने कहा कि मोदी के प्रति जनता में विश्वास है। इसलिए हम लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता 25 नए लोगों को सदस्य बनाकर अपनी सदस्यता पक्की करें।

विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, हरवंश मनी सिंह, नरेश मिश्रा, नभय चौधरी, अभय बर्मन, बंटी यादव, ललन पासवान, अर्जित चौबे, डॉ. प्रीति शेखर, पवन मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन महामंत्री विजय कुशवाहा तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोनू घोष, कन्हाई मंडल, दीपक सिंह, विपुल सिंह, रोशन सिंह, राजीव तिवारी, प्रो. आशा ओझा, अभिनव कुमार, संजीव सिंह, मनीष दास, प्रिंस मंडल, मोहम्मद एहसाद, मोहम्मद शहाबुद्दीन, देवब्रत घोष, सुनील सिंह,रामदेव साह, राजेश टंडन, इंदू भूषण झा, उमा घोष, अनूप लाल साह, उमाशंकर, नरेंद्र झा, माला सिंह, मोंटी जोशी, मुकुल कुमार, आशुतोष दिल्लू, धर्मेंद्र बबलू, लीना सिन्हा, श्वेता सिंह, विदुबाला सिंह, नीतू चौबे, संगीता सिन्हा उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने करीब दो सौ नए कार्यकर्ताओं को मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बनवाया।

जागृत युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

जागृत युवा समिति के लगभग सौ से ज्‍यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। समिति के संयोजक प्यारे हिन्द ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। मौके पर समिति के नीतीश यादव, राकेश पांडेय, श्रवण मंडल, अतुल्य, रोशन, मंगल, दिनेश, शशिकांत शर्मा, अमित वर्मा, पिंटू, समीर गुप्ता, रवि यादव, कृष्ण पिंकल शर्मा ने सदस्यता ग्रहण की। जागृत युवा समिति के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार, महामंत्री विजय कुशवाहा, पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर आदि ने बधाई दी।

भाजपा से जुड़े शहर के आठ चिकित्सक

भागलपुर जिला भाजपा चिकित्सा मंच के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु डोकानिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ सिंह, अमर कुमार, सर्जन डॉ. मनीष पांडेय, निश्चेतक डॉ. विकास चंद्र जैन, फिजियोथेरापी विशेषज्ञ डॉ. प्रणव कुमार, दंत रोग विभाग के डॉ. ऋषि सिंह और डॉ. सनातन कुमार ने सदस्यता लेते हुए कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा चिकित्सकों को जोड़ा जाएगा।

एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

भागलपुर विधानसभा सदस्यता अभियान प्रमुख अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि जिस प्रकार पिछले अभियान में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 47,662 सदस्य बनाकर देश में सबसे अधिक सदस्यता करने का कार्य किया था उसी कड़ी में इस बार एक लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा किसी खास जाति, धर्म, भाषा आधारित पार्टी नहीं

कहलगांव प्रखंड सलेमपुर सैनी पंचायत के जगरनाथपुर मुसहरी टोला में भाजपा द्वारा आयोजित एक समारोह में संगठन पर्व सदस्यता अभियान चलाया गया। समारोह में काफी संख्या में महादलित परिवार के सदस्य एवं पंचायत के लोग शरीक हुए। पंचायत के मुखिया अवधेश मिश्रा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस पंचायत में भाजपा को काफी समर्थन मिला है और मिलते रहेगा। जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने चल रहे सदस्यता अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ ने समारोह में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि भाजपा किसी खास जाति, धर्म, भाषा आधारित पार्टी नहीं है।यह सर्व समाज की पार्टी है। सारे सदस्य भाजपा के परिवार हैं। कांग्रेस, लालू, पासवान, मायावती, अखिलेश आदि की पार्टी परिवार की पार्टी है। भाजपा में परिवारवाद नही है। एक मामूली सदस्य भी उचे पदों पर पहुच सकता है।वे अपने परिवार के लिए काम करते हैं।भाजपा देश के लिए काम करती है। जनता के विकास में बाधक बन तत्वों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा विश्व मे सदस्य के मामले में नम्बर वन पार्टी बनने जा रही है अभी पांचवे स्थान पर है। संगठन के बलपर राज करेंगे। समारोह को प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन मिश्रा ने आम लोगो से भाजपा परिवार से जुडऩे सदस्य बनने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, लोकसभा प्रभारी प्रणय कुमार, ललन पासवान, संजीव कुमार, अभिनव कुमार, आदित्य पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मनीष दास, इंदुभूषण झा, नन्दन पासवान आदि ने सम्बोधित करते हुए घर घर जाकर सदस्य बनाने की बात कही। समारोह में मोबाइल से एवं फॉर्म पर काफी संख्या में लोग सदस्य बने। समारोह में महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद थी।

भाजपा महामंत्री के नेतृत्व में 50 नए सदस्य बनाए गए

शाहकुंड मंडल के भाजपा महामंत्री ललन कुमार झा के नेतृत्व में प्रखंड के किरणपुर एवं अंबा मोद नारायण महाविद्यालय में शिविर लगाकर भाजपा के नए सदस्य बनाए गए जिसमें शिक्षाविद, छात्र, बुद्धिजीवी, एवं रिक्शा चालक ठेला चालक सहित गरीब मजदूर मिलाकर कुल 50 नए भाजपा के सदस्य बनाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.