मेरे पसंद के लड़के से साली की शादी कराइए, नहीं तो...
धमकी मिलने के बाद डरे सहमे रूपम के पिता देवदास थाने पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है सुल्तानगंज ने जल्द न्याय का भरोसा दिलाया है।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:54 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 03:55 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर में रहने वाले देवन दास ने स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उसकी दूसरी बेटी रूपम की शादी भारतीय सेना में कार्यरत हाजीपुर दियारा के बबलू कुमार से लग रही है। बेटी बालिग़ है। उसने अपने मन से यह फैसला लिया है।
दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन बड़े दामाद दीपक दास को यह रिश्ता नहीं जच रहा है, दीपक थल सेना में कार्यरत है। उसने अपने ससुर को धमकी दी है कि अगर उसकी छोटी साली का शादी उसके पसंद के लड़के से नहीं की गई तो अंजाम बहुत बुरा होगा। वह रूपम का अपहरण करवा लेगा और अपने दोनों साले को जान से मार देगा।
धमकी मिलने के बाद डरे सहमे रूपम के पिता देवदास थाने पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है सुल्तानगंज ने जल्द न्याय का भरोसा दिलाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें