Move to Jagran APP

लखीसराय के बड़हिया में 41 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

लखीसराय का बड़हिया गांजा तस्करी का केंद्र है। जैतपुर गांव इसे लेकर लंबे समय से बदनाम रहा है। पुलिस को यहां बड़ी सफलत मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 11:32 AM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 11:32 AM (IST)
लखीसराय के बड़हिया में 41 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
लखीसराय में बरामद गांजा और जब्त किया हथियार।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। गांजा तस्करी के अंतर राज्यीय हब बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से बुधवार की देर रात पुलिस ने 41 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर स्व. लक्ष्मी सिंह का पुत्र दिलीप सिंह मूल रूप से जमुई जिला के सनकुरहा गांव का रहने वाला है। वह अपने जैतपुर स्थित सुसराल में आकर बस गया है। बड़हिया के थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि जैतपुर गांजा तस्करी का अंतर राज्यीय केंद्र के रूप में बदनाम रहा है। हाल के दिनों में कई तस्करों को जेल भेजने के बाद दिलीप सिंह की खोज पुलिस कर रही थी।

loksabha election banner

जैतपुर के स्व. श्यामनंदन सिंह बेटी के अलावा और कोई संतान नहीं रहने के कारण उनके निधन के बाद दिलीप सिंह यहीं आकर बस गए। यहां रहकर वह गांजा की तस्करी में लग गया। बुधवार की देर रात उन्हें सूचना मिली कि दिलीप सिंह अपने घर में आया हुआ है। रात के करीब दो बजे पुलिस की टीम ने जैतपुर गांव पहुंचकर उसके घर की नाकेबंदी करके अंदर प्रवेश की। एसआइ शिव अमित प्रकाश कौशिक, रंजन कुमार, राकेश कुमार सहित कई पुलिस बल ने घर के अंदर प्रवेश करके पहले दिलीप सिंह को अपने कब्जे में लिया फिर तलाशी शुरू की। घर के अंदर बनाए गए कई तहखाने से गांजा के ढेर सारे पैकेट बरामद किए गए। उसकी तौल करने पर 41 किलो 600 ग्राम वजन हुआ। गांजा के साथ दिलीप सिंह को थाने लेकर केस दर्ज किया गया और गुरुवार की सुबह जेल भेज दिया गया।

जैतपुर गांव है गांजा तस्करी का हब

जैतपुर गांव गांजा तस्करी का हब है।यहां पिछले कई वर्षों से पुलिस यहां से गांजा बरामद करते हुए हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिछले 11 दिसंबर 2020 की रात को व्यास ङ्क्षसह की बंद दुकान से पांच ङ्क्षक्वटल गांजा पुलिस ने बरामद की थी। चालू वर्ष की पांच फरवरी की रात को जैतपुर से ट्रैक्टर पर लोड करके जा रहे 15 ङ्क्षक्वटल गांजा को पुलिस ने गणेश मंदिर गंगासराय पथ से निकलने के बाद खदेड़कर तहदिया के समीप से पकड़ा था। इसके पूर्व भी दर्जनों बार इस गांव से गांजा बरामद करते हुए पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

मुंगेर से हथियार की खेप दिल्ली ले जा रहे चार तस्कर गिरफ्तार

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने मुंगेर से हथियार की खेप दिल्ली ले जा रहे एक बड़े गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने चार हथियार तस्कर के साथ चार पिस्टल, आठ मैगजीन,पांच मोबाइल और एक नई फोर्ड इको स्पोर्ट गाड़ी (डीएल-12सीटी-9813) को जब्त किया है। गिरफ्तार हथियार तस्कर मुंगेर से हथियार खरीद कर सड़क मार्ग से उक्त वाहन से ही दिल्ली जा रहे थे। चोरों तस्कर मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। एसपी सुशील कुमार ने बुधवार की देर शाम सूर्यगढ़ा थाना में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। पुलिस लगातार गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.