Move to Jagran APP

बिहार में लंबे इंतजार के बाद आ रहा मानसून, वज्रपात से छह लोगों की मौत

लंबे इंतजार के बाद बिहार में मानसून प्रवेश कर रहा है। वहीं पूर्व बिहार के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को बारिश के दौरान वज्रपात से खगडिय़ा जमुई और बांका में छह लोगों की मौत हो गई।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 08:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 11:46 PM (IST)
बिहार में लंबे इंतजार के बाद आ रहा मानसून, वज्रपात से छह लोगों की मौत
बिहार में लंबे इंतजार के बाद आ रहा मानसून, वज्रपात से छह लोगों की मौत

भागलपुर [जेएनएन]। पूर्व बिहार के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को बारिश के दौरान हुए वज्रपात से खगडिय़ा, जमुई और बांका में छह लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मरनेवालों में दो खगडि़या, दो बांका व दो भागलपुर के थे। वहीं मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में मानसून काफी सक्रिय हो गया है। इसकी आहट भी बिहार में मिलने लगी है। पूर्व बिहार के जिलों में कहीं हल्‍की व कहीं जोरदार बारिश व वज्रपात इसी के संकेत हैं। उम्‍मीद है कि रविवार से बिहार में मानसून प्रवेश कर जाए और जोरदार बारिश हो।  

loksabha election banner

लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश करने को बेताब है। शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में आंधी चलने के साथ ही फुहारें पड़ीं। खासकर पूर्व बिहार के इलाके में वज्रपात की घटनाएं हुईं। अगले चौबीस घंटे में मानसून के राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। अगले 72 घंटे में मानसून की बारिश पूरे प्रदेश में शुरू होने की संभावना है। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार करीब एक सप्ताह देरी से दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में प्रवेश कर रहा है। प्रवेश के बाद पूर्णिया समेत भागलपुर में बारिश हुई। वहीं राजधानी में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 

शुक्रवार की सुबह राजधानी के आकाश में बादल  छाए रहे। लोग सुबह उठे तो उन्हें मानसून आने के सुखद संकेत मिले। हालांकि दिन चढऩे के बाद आकाश साफ हो गया। तेज धूप एवं उमस से लोग परेशान रहे। लेकिन दोपहर तीन बजे राजधानी के मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ फुहारें पडऩी शुरू हो गईं। हालांकि थोड़ी ही देर में यह थम गई। उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। राजधानी में अधिकतम तापमान 41.2 एवं 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


इन जिलों में व्रजपात से मौत

खगडि़या

खगडि़या के मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव में शुक्रवार की दोपहर वार्ड संख्या चार निवासी हरेराम यादव के 14 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार एवं वार्ड संख्या तीन निवासी सुभाष सिंह के 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार कुमार की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई।  वहीं घायल किशोर की पहचान व्यास यादव के 15 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार के रूप में हुई है।

जमुई 

उधर, जमुई को सोने में भी दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटना हुई। घटना में भलगुहा गांव के गधवारा टोला निवासी मंगर टूडू के 50 वर्षीय पुत्र गुड्डू टूडू की मौत हो गई। दूसरी घटना में गंदर पंचायत के मंटू यादव की 26 वर्षीय पत्नी संजू देवी की मौत वज्रपात से हो गई।

बांका

बांका में तीन जगहों पर वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई और दो जख्मी हो गये। इनकी पहचान खमारी के अवधेश कुमार यादव (22 वर्ष), रजौन के नवादा बाजार सहायक थाना के गोविंदपुर पूरबारी टोला के लखन लाल मंडल कि 55 वर्षीय पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है। इधर, लखनौड़ी गांव में अपने दुकान पर बैठी सुशीला देवी व फुलेश्वर राम के नजदीक ही ठनका गिरा। जिससे दोनों जख्मी हो गए। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.