Sidharth Shukla Dies: आप बहुत जल्दी चले गए, छलके साथी कलाकार नेहा शर्मा के आंसू, बोलीं-हमेशा दिल में रहेंगे आप
Sidharth Shukla Dies बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के निधन से हर ओर शोक है। फिल्म जगत के लोग लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके साथी कलाकार नेहा शर्मा ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।
भागलपुर, आनलाइन डेस्क। Sidharth Shukla Dies: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के निधन के बाद शोक में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा है। उनके साथी लगातार लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भागलपुर की बेटी फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा ने उन्हें ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन से वे काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि आप बहुत जल्दी चले गए। निधन की सूचना मिलने के बाद उनके आंखों से आंसू छलक गए। नेहा शर्मा ने कहा -आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।
सिद्धार्थ ने भागलपुर की नेहा शर्मा के साथ एक एल्बम में अभिनय किया था। अभिनेत्री नेहा शर्मा भागलपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं। यहां बता दें कि गायिका नेहा कक्कड़ और गायक यासिर देसाई के गाने 'दिल को करार आया' ने बहुत ही कम समय में ढेरों व्यूज प्राप्त कर लिया था। एक साल के भीतर 10 करोड़ व्यूज सिर्फ यूट्यूब पर हो गया था। इस एल्बम में नेहा शर्मा और सिद्धार्थ शुक्ला ने अभिनय किया हैं। रजत नागपाल द्वारा रचित इस एल्बम प्रशंसा हुई है। आज जब सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है, तो इसी गाने को लोग बार-बार सर्च कर रहे हैं। लोगों ने दोनों पसंद आ रहे हैं।
यह एल्बम अंशुल गर्ग के म्यूजिक लेबल देसी म्यूजिक फैक्ट्री 'दिल को करार आया' के तहत 31 जुलाई 2020 को रिलीज हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला औन नेहा शर्मा के फैंस ने इस गाने को खूब पसंद किया। जिस समय गीत का पहला पोस्टर सामने आया, उसी समय से लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। पोस्टर में भी दोनों काफी रोमांटिक लग रहे थे। हर कोई इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखकर काफी प्रभावित हुए।
बता दें कि सिद्धार्थ इंडस्ट्री में सबके दिलों पर राज़ कर रहे थे। सिद्धार्थ ने अपने प्रशंसकों को पूरी तरह से उत्साहित कर रखा था। प्रशंसक नेहा के साथ उनकी इस जोड़ी को देखकर बेहद खुश थे। लेकिन किसे पता था के नेहा शर्मा का यह दोस्त सिद्धार्थ मात्र 40 की उम्र में दो सितंबर 2021 को सभी को छोड़कर चला जाएगा।