बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे 'मामा जी', भागलपुर सर्किट हाउस में करेंगे विश्राम; कटाव, तटबंध व राहत शिविर का लेंगे जायजा
Shivraj Singh Chouhan Bhagalpur Visit: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को भागलपुर जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों ...और पढ़ें

Shivraj Singh Chouhan Bhagalpur Visit: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भागलपुर दौरा आज; खरीक तटबंध और पॉलिटेक्निक राहत शिविर का लेंगे जायजा
HighLights
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
खरीक तटबंध और पॉलिटेक्निक राहत शिविर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जानेंगे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Shivraj Singh Chouhan Bhagalpur Visit: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को भागलपुर जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 4:15 बजे मुंगेर से भागलपुर सीमा में प्रवेश करते हुए सीधे नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक स्थित संवेदनशील काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध का स्थलीय मुआयना करने पहुंचेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ एक ही हेलीकॉप्टर से सबसे पहले मुंगेर पहुंचेंगे। वहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीताकुंड राहत शिविर का निरीक्षण करने के बाद हेलीकॉप्टर से ही वापस पटना लौट जाएंगे। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुंगेर के नौवागढ़ी स्थित राहत शिविर में विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर सरकारी राहत व सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से भागलपुर के लिए रवाना होंगे।
खरीक तटबंध का मुआयना, फिर पॉलिटेक्निक राहत शिविर में संवाद
भागलपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री सबसे पहले खरीक प्रखंड स्थित काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध पर पहुंचेंगे, जहां वे गंगा और कोसी के दबाव से प्रभावित तटबंध की मजबूती तथा सुरक्षात्मक उपायों की जमीनी स्थिति देखेंगे। तटबंध का निरीक्षण करने के उपरांत वे शाम 4:30 बजे पॉलिटेक्निक राहत शिविर के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार शाम बाढ़ प्रभावित भागलपुर जिले का करेंगे दौरा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हेलीकॉप्टर से मुंगेर पहुंचेंगे; मुंगेर के नौवागढ़ी शिविर का जायजा लेने के बाद सड़क मार्ग से भागलपुर रवानगी
शाम 4:15 बजे खरीक स्थित काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध का स्थलीय निरीक्षण, फिर शाम 5:00 बजे पॉलिटेक्निक राहत शिविर का दौरा
बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद कर जानेंगे समस्याएं; भागलपुर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह पटना वापसी
शाम 5:00 बजे केंद्रीय मंत्री पॉलिटेक्निक राहत शिविर पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल करेंगे। इस दौरान वे शिविर में शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें मिल रहे भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और पशुचारे की व्यवस्था पर फीडबैक लेंगे।
सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम, गुरुवार सुबह पटना रवानगी
राहत शिविर का सघन निरीक्षण और पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला भागलपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेगा। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहत और पुनर्वास कार्यों को लेकर अनौपचारिक समीक्षा भी हो सकती है। इसके बाद तय कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री गुरुवार सुबह 9:00 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, रूट लाइनिंग और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।
