Move to Jagran APP

BJP : शिव बालक तिवारी, ललन जायसवाल, नीरज कुमार और शंभुनाथ मिश्र को मिले यह दायित्व, जानिए

BJP भागलपुर और नवगछिया में भारतीय जनता पार्टी के कुछ पदों पर कार्यकर्ताओं का मनोनयन हुआ है। दोनों जिले के कार्यकर्ताओं ने सभी को बधाई दी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:54 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 11:54 AM (IST)
BJP : शिव बालक तिवारी, ललन जायसवाल, नीरज कुमार और शंभुनाथ मिश्र को मिले यह दायित्व, जानिए
BJP : शिव बालक तिवारी, ललन जायसवाल, नीरज कुमार और शंभुनाथ मिश्र को मिले यह दायित्व, जानिए

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर और नवगछिया में कुछ पदों पर कुछ कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया है। नवमनोनीत कार्यकर्ताओं को दोनों जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय और विनोद कुमार मंडल ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में भागलपुर जिला के भाजपा पदाधिकारी दिलीप निराला, संतोष कुमार, विपुल सिंह, विजय कुशवाहा, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, अभिनव कुमार, संजीब कुमार, प्रिंस मंडल, डॉ प्रीति शेखर, प्यारे हिंद, अजीत गुप्ता आदि शामिल है।

loksabha election banner

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री बने रविंद्र पांडेय

जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष शिव बालक तिवारी ने कहलगांव के कैरिया गांववासी प्रगतिशील किसान रविन्द्र कुमार पांडेय को जिला मंत्री मनोनित किया है।

प्रवीण बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश संयोजक नीरज कुमार ने नवगछिया के समाजसेवी व्यवसायी प्रवीण भगत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वाणिज्य प्रकोष्ठ मनोनीत किया है। इससे पहले प्रवीण नवगछिया व्यवसायी मंच के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक मनोनीत

बिहपुर निवासी अवकाशप्राप्त वायुसेना अधिकारी शंभुनाथ मिश्र को लगातार दूसरी बार नवगछिया पुलिस जिला भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। वहीं नवगछिया भाजपा सहकारिता मंच का जिला संयोजक ललन जयसवाल को मनोनीत किया गया है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रवि कुमार साह ने दी। श्री मिश्र 12 वर्षों तक बिहार प्रदेश पूर्व सैनिक संघ के महासचिव भी रह चुके हैं। श्री मिश्र ने दूसरी बार जिला संयोजक पद की जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के वरीय पदाधिकारियों का आभार जताया। वहीं प्रखंड के सोनवर्षा निवासी संजय कुमार को बिहपुर विधानसभा भाजपा आइटी सेल का संयोजक मनोनीत किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.