Move to Jagran APP

शबाना आजमी बनीं प्रदेश प्रवक्ता, हर्ष प्रखंड अध्यक्ष, भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क

केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। लोगों को प्रधानमंत्री का पत्र सौंपा। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 10:00 AM (IST)
शबाना आजमी बनीं प्रदेश प्रवक्ता, हर्ष प्रखंड अध्यक्ष, भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क

भागलपुर, जेएनएन।  भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के नवगछिया पुलिस जिला संयोजक शंभुनाथ मिश्रा ने बिहपुर-जमालपुर पंचायत के बूथों पर पहुंचकर जनसंपर्क किया। लोगों के बीच पीएम के संदेश वाला पत्रक बांटा। जनसंपर्क में विजय कुमार सिंह, संजय राय व अमन पोद्दार आदि शामिल थे। वहीं भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने बिहपुर विस के कई बूथों पर जनसंपर्क किया। लोगों के बीच पत्रक वितरित कर केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी। बंटू ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पूरे बिहार में डेढ़ लाख मास्क और सैनिटाइजर का वितरण शुरू किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में जिला कोषाध्यक्ष हर्ष कुमार, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राज, राजेश कुमार, जिला महामंत्री डब्लू मंडल, आइटी सेल संयोजक कल्याण झा आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

loksabha election banner

सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी ने बूथ संख्या पांच और छह में पत्र वितरित कर लोगों के नंबर संकलित किए। उनके साथ दया नन्द मोदी रूप रंजन आदि मौजूद रहे। इधर नगर महा मंत्री राजीव कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथ संख्या 54 में जनसंपर्क कर पत्र वितरित किया। इसके अलावा दक्षिणी मंडल, उत्तरी मंडल में भी पत्र वितरित किए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की सरकार ने मात्र छह वर्षों में वो कार्य करके दिखाया है जो पिछले छह दशकों से नहीं हुआ था।

शाहकुंड में भाजपा मंडल के प्रखंड महामंत्री ललन झा के नेतृत्व में दीनदयालपुर शक्ति केंद्र अंतर्गत भुधरनी गांव में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री का पत्र सौंपा गया। अभियान मेें मंटू झा, नरेश पासवान, सुखदेव पासवान, शिशिर मिश्रा, सुशील मिश्रा, मंटू पासवान, गनौरी पासवा, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

घर-घर जाकर केंद्र की योजनाओं की दी जानकारी

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में बूथ संख्या 57, 58 में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक भगत, सप्त ऋषि मृत्युंजय कुमार, संतोष कुमार, राहुल, रितेश व मनीष पासवान मौजूद थे।

महिला नेत्री ने बुजुर्ग महादलित के पखारे पैर, किया सम्मानित

नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने जनसंपर्क अभियान के तहत नारायणपुर महादलित टोला में बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया। वृद्ध महिलाओं के पैर धोकर उन्हें अंगवस्त्रम भेंट किया। साथ ही पीएम मोदी के संदेश वाला पत्रक लोगों के बीच वितरित किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा नेता गया यादव, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य गगन चौधरी, मुमताज अली, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष उषा देवी व महामंत्री किरन देवी मौजूद थीं।

अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता बनीं शबाना आजमी

नवगछिया के रंगरा प्रखंड की जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

हर्ष बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष

भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने हर्ष कुमार को भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.