Move to Jagran APP

MSP पर धान खरीद प्रक्रिया की पोल खोल रहे भागलपुर के आंकड़े, अब तक महज 386 किसान बेच सके हैं धान

भागलपुर में धान खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। अब तक केवल 386 किसानों से धान की खरीद हो सकी है। जबकि हर प्रखंड के लिए एक-एक अधिकारी की तैनाती की गई है इसके बाद भी धान खरीद में तेजी...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 03:51 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 03:51 PM (IST)
MSP पर धान खरीद प्रक्रिया की पोल खोल रहे भागलपुर के आंकड़े, अब तक महज 386 किसान बेच सके हैं धान
भागलपुर में धान खरीद की रफ्तार काफी धीमी है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। धान खरीद को लेकर पैक्स व व्यापार मंडल सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं। कई पैक्स व व्यापार मंडल में धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। इस मामले को जिला सहकारिता पदाधिकारी मो. जैनूल आबदीन अंसारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने शाहकुंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी आसित अजीत से स्पष्टीकरण पूछा है।

loksabha election banner

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से पूछे गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि वासुदेवपुर पैक्स के समीक्षा के क्रम किसानों द्वारा शाहकुंड व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड में धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ नहीं होने की शिकायत की गई है। कई किसानों के द्वारा व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड शाहकुंड में ही अपना धान बिक्री किए जाने के लिए निबंधन कराने व अब तक व्यापार मंडल द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण धान बिक्री करने में कठिनाई की शिकायत की गई है।

प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण के दौरान दरियापुर पैक्स में कई किसानों द्वारा 1350 से 14 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों द्वारा धान बिक्री किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पूछे जाने पर पैक्स अध्यक्ष द्वारा प्राप्ति रसीद नहीं दिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। कई किसानों द्वारा अब तक धान बिक्री के लिए निबंधित नहीं किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रखंड क्षेत्र की सभी समितियों का लगातार निरीक्षण और धान अधिप्राप्ति कार्य का अनुश्रवण करते हुए 24 घंटे के अंदर शाहकुंड व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड को क्रियाशील कराते हुए धान अधिप्राप्ति प्रारंभ होने की तिथि 15 नवंबर से अब तक एक भी किसान का धान क्रय नहीं किए जाने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण दें। शाहकुंड व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड को 24 घंटे के अंदर क्रियाशील नहीं किए जाने की स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

20 दिनों में 2242 एमटी धान की खरीद

जिले में 20 दिनों में मात्र 2242.407 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो पाई है। यह धान 386 किसानों से खरीद की गई है। मंगलवार को मात्र 26 किसानों से 149.300 एमटी धान की खरीद हुई है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने धान की खरीद को लेकर सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को लगाया है। इसके बावजूद धान की खरीद में तेजी नहीं आ रही है। पड़ोसी जिले बांका की तुलना में भागलपुर आधी धान की खरीद हो पाई है।

अभी तक सबसे अधिक सन्हौला प्रखंड में धान की खरीद हुई है। यहां 103 किसानों से 577.877 एमटी धान की खरीद हुई है। मंगलवार को छह किसानों से 35.200 एमटी घान की खरीद की गई। इसके बाद जगदीशपुर प्रखंड में 85 किसानों से 362.860 एमटी धान की खरीद हुई है। मंगलवार को नौ किसानों से 43.720 एमटी धान की खरीद की गई।

धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को दिया गया है। पैक्स व व्यापार मंडल की नियमित मानीटङ्क्षरग करने के लिए भी कहा गया है। लापरवाही बरतने वालों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। -मो. जैनूल आबदीन अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.