एक सप्ताह ऐसा मौसम रहा तो 30 फीसद तक घट सकती है उत्पादकता
अभी गेहूं में कल्ला निकलने का समय है। इसके लिए फसल को अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस मिलना चाहिए। लेकिन बीते चार दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 05:54 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 05:54 PM (IST)
भागलपुर (जेएनएन)। बाढ़ और सुखाड़ के बाद अब रबी फसलों पर मौसम की मार पडऩे लगी है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाने से गेहूं के पौधों में कल्ले नहीं निकल रहे हैं। समय से पूर्व पौधों का बढ़वार तेज हो गया है। अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहा तो रबी फसल की उत्पादकता 30 फीसद तक प्रभावित हो सकती है।
बीएयू के कृषि वैज्ञानिक प्रो. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि अभी गेहूं में कल्ला निकलने का समय है। इसके लिए फसल को अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस मिलना चाहिए। लेकिन बीते चार दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे रबी फसल प्रभावित होने की संभावना है।
बीएयू के मौसम विभाग में बुधवार का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वे फसलों को बचाने के लिए महाजनों से कर्ज लेकर सिंचाई के जुगाड़ में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें