Bihar School Reopen Date & Guideline: 12 जुलाई से खुल जाएंगे स्कूल, छात्रों को अपने साथ लाने होंगे यह सामान, भागलपुर के शिक्षण संस्थानों में यह है तैयारी
Bihar School Reopen Date Guideline बिहार में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। स्थिति सामान्य हो रही है। बिहार में 12 जुलाई से स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिय है। भागलपुर जिले के शिक्षण संस्थानों पर इस प्रकार से तैयारी की जा रही है।
ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bihar School Reopen Date & Guideline: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लगभग डेढ़ वर्ष से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। बिहार में भी लगातार लॉकडाउन रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती जा रही है। बिहार में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षण संस्थानों को भी धीरे-धीरे खोला जा रहा है। लेकिन कोरोना के तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए उधेड़बुन की स्थिति है। बताया जा रहा है कि इस लहर बच्चों को विशेष प्रभाव डालेगा। इसलिए शिक्षण संस्थान को कहीं पुन: बंद ना कर दे इसकी संभावना बनी हुई है।
खैर आगे जो भी फिलहाल बिहार में स्कूल खोलने की तैयारी चल रही है। राज्य में 11वीं और इससे उपर की कक्षाओं को खोलने का निर्देश सरकार ने दे दिया है। स्कूल 12 जुलाई से खोले जाएंगे। लेकिन इस दौरान स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। छात्रों की 50 प्रतिशत की उपस्थति रहेगी। सभी छात्रों को अपना-अपना सैनिटाइजर लेकर स्कूल जाना हेागा। मास्क पहनकर सभी छात्र स्कूल जाएंगे। स्कूल में प्रवेश करने के दौरान बच्चों के तापमान की जांच होगी। उसकी स्क्रीनिंग की जाएगी।
भागलपुर जिले में भी स्कूल खोले जाएंगे। स्कूलों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है। आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने बताया कि 12 जुलाई से 11वीं और 12वीं की कक्षाओं को चालू कर दिया जाएगा। 50 प्रतिशत की उपस्थिति रहेगी। सम और विषम क्रमांक वाले छात्रों को एक-एक दिन के अंतराल पर बुलाया जाएगा। विद्यालय में सैनिटाइजर टनल लगाया गया है। कई हैंड वॉश मशीन हैं। लगातार कमरे और परिसर की सफाई होगी। शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तापमान लगातार जांच किया जाएगा।
माउंट असिसी स्कूल में भी तैयारी की जा रही है। प्राचार्य फादर जोश थेक्कल ने कहा कि अभिभावकों को सूचना भेज दी गई है। यह विद्यालय 14 जुलाई से खोला जाएगा। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई होगी। आधे-आधे छात्र-छात्राओं को एक-एक दिन के अंतराल पर बुलाया जाएगा। सभी छात्रों को अपना-अपना सैनिटाइजर लेकर आना है। मास्क पहनकर आना है। विद्यालय में शारीरिक दूरी का पालन होगा। लगातार सफाई की जाएगी। कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। सुबह आठ बजे सुबह से दोपहर बाद 1:05 बजे तक पढ़ाई होगी। बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। अपना कोई भी सामान किसी को शेयर नहीं करने का निर्देश छात्रों को दिया गया है।
इसके अलावा कॉर्मेल स्कूल, सेंट जोसफ, एसकेपी विद्या विहार, गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी, डीपीएस, नवयुग विद्यालय आदि स्कूलों में भी 11वीं और 12वीं के छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
सरकारी विद्यालय भी खोले जाएंगे
बिहार के सरकारी स्कूलों को भी 12 जुलाई से खोल दिए जाएंगे। यहां भी सिर्फ 11वीं और 12वीं की पढ़ाई होगी। शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। स्कूल में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रहेगी। लगातार सैनिटाइजर किया जाएगा। बच्चों को मास्क दिया जाएगा। सफाई पर विशेष व्यवस्था की रहेगी। वहीं, वर्ग प्रथम से दशम वर्ग में पढ़ाने वाले शिक्षक 50 प्रतिशत की उपस्थिति के साथ एक-एक दिन के अंतराल पर आएंगे। भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सत्येंद्र झा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्था कर ली गई है। स्कूल खुल जाने के बाद बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी।