विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर जिले के सन्हौला-बैसा-हनवारा पुल पर जल्द शुरू होगी टोल वसूली, 2 हाईवे भी रडार पर

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:25 PM (GMT+05:30)

सन्हौला-बैसा-हनवारा रोड पर स्थित पुल से टोल वसूली की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने एजेंसी चयन हेतु निविदा जारी की है।

सन्हौला-हनवारा पुल से गुजरने पर ढीली होगी जेब, टोल वसूली के लिए टेंडर जारी (AI Generated Image)

सन्हौला-हनवारा पुल से गुजरने पर ढीली होगी जेब, टोल वसूली के लिए टेंडर जारी (AI Generated Image)

HighLights

  1. सन्हौला-बैसा-हनवारा रोड पुल पर टोल वसूली की तैयारी।

  2. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने निविदा जारी की।

  3. सालाना 78 हजार रुपये टोल कलेक्शन अनिवार्य होगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सन्हौला-बैसा-हनवारा रोड पर स्थित पुल से गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूली की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के माध्यम से यह वसूली कराई जाएगी।

निगम ने एजेंसी चयन के लिए निविदा जारी की है। चयनित एजेंसी को सालाना 78 हजार रुपये का टोल कलेक्शन करना अनिवार्य होगा।

11 नवंबर को खुलेगी निविदा की तकनीकी बिड

एजेंसी चयन की प्रक्रिया के तहत 11 नवंबर को निविदा की तकनीकी बिड खोली जाएगी। इसकी जांच और प्रक्रिया पूरी होने के बाद वित्तीय बिड खोली जाएगी।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एजेंसी का चयन होगा। इसके बाद पुल से गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूली की व्यवस्था शुरू करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भागलपुर जिले में टोल वसूली के लिए अन्य सड़कों को भी चिह्नित किया गया है। अकबरनगर-अमरपुर और घोघा-पंजवारा स्टेट हाईवे को हाल में इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इन सड़कों पर वसूली के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर: विक्रमशिला पुल बंद होते ही जहाजों पर बढ़ा दबाव, तीन दिनों में 1.56 लाख यात्रियों ने की गंगा पार

यह भी पढ़ें- गंगा की लहरों पर रफ्तार की जंग, अंठावन दियारा का दबदबा, भागलपुर की नौका दौड़ में तीनों खिताब इसी के नाम