विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान हैं संचिता बसु का क्रश! शान्विका फेम 'ठुकरा के मेरा प्यार' की स्टार बोलीं- दबंग संग करूंगी स्क्रीन शेयर

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:15 AM (IST)

Salman Khan Fan Sanchita Basu: अभिनेत्री संचिता बसु ने बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान को अपना सबसे बड़ा पर्सनल क्रश ...और पढ़ें

Salman Khan Fan Sanchita Basu: सलमान खान पर आया भागलपुर की संचिता बसु का दिल, 'ठुकरा के मेरा प्यार' फेम एक्ट्रेस ने जताई भाईजान संग काम करने की चाहत

Salman Khan Fan Sanchita Basu: सलमान खान पर आया भागलपुर की संचिता बसु का दिल, 'ठुकरा के मेरा प्यार' फेम एक्ट्रेस ने जताई भाईजान संग काम करने की चाहत

HighLights

  1. अभिनेत्री संचिता बसु ने सलमान खान को अपना क्रश बताया।

  2. 'ठुकरा के मेरा प्यार' से मिली पहचान, साउथ सिनेमा में डेब्यू।

  3. माता-पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे, संचिता ने अभिनय चुना।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Salman Khan Fan Sanchita Basu: बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान के चाहने वालों की फेहरिस्त में अब बिहार की उभरती अदाकारा संचिता बसु का नाम भी प्रमुखता से जुड़ गया है। सुपरहिट वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' में 'शान्विका चौहान' के संजीदा किरदार से देशभर में अपनी खास पहचान बनाने वाली संचिता ने सलमान खान को अपना सबसे बड़ा पर्सनल क्रश बताया है।

Sanchita Basu Salman Khan is My Crush Dream to Act with Him (3)

हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान जब उनसे पसंदीदा बॉलीवुड स्टार और क्रश को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के मुस्कुराते हुए कहा कि सलमान खान हमेशा से उनके दिल के बेहद करीब रहे हैं और यदि भविष्य में कभी अवसर मिला, तो वे भाईजान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करने का सपना जरूर पूरा करना चाहेंगी।

Sanchita Basu Salman Khan is My Crush Dream to Act with Him (1)

संचिता ने कहा कि सलमान खान का स्टारडम, उनकी पर्सनालिटी और स्क्रीन प्रेजेंस का जादू दशकों से सिर चढ़कर बोल रहा है। उनके साथ स्क्रीन साझा करना किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा सपना सच होने जैसा है और अगर ऐसा मौका मिलता है, तो वह उसे अपने करियर का सबसे यादगार अध्याय बनाएंगी।

Sanchita Basu Salman Khan is My Crush Dream to Act with Him (4)

माता-पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर-आईएएस, संचिता ने चुनी एक्टिंग

मूल रूप से सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत सितुआहा पंचायत के महादेव मठ निवासी सुरेंद्र यादव व बीना राय की पुत्री संचिता बसु वर्तमान में अपने परिवार के साथ भागलपुर में रहती हैं। संचिता की इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी बेहद प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि उनकी मां का सपना था कि बेटी डॉक्टर बने, जबकि पिता उन्हें आईएएस अधिकारी बनाना चाहते थे। लेकिन संचिता की दिलचस्पी बचपन से ही अभिनय और कला के क्षेत्र में थी।

Sanchita Basu Salman Khan is My Crush Dream to Act with Him (2)

संच‍िता ने फरवरी 2019 में अपनी मां के मोबाइल फोन से टिकटॉक पर छोटे वीडियो बनाकर अपने सफर का आगाज किया था। उनकी सादगी और भावपूर्ण अभिनय को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि महज तीन महीने के भीतर उनके 10 लाख फॉलोअर्स हो गए। इसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 30 लाख के पार पहुंच गया। टिकटॉक के बाद इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब, मौज और स्नैक एप पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए और वे देशव्यापी इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। "इसके बाद तो मानो उनके वीडियो पर लाइक्स, कमेंट्स, शेयर्स,  सब्सक्राइबर्स और बेल आइकन की बाढ़ आ गई।

Sanchita Basu Salman Khan is My Crush Dream to Act with Him (5)

साउथ सिनेमा में डेब्यू के बाद ओटीटी पर मनवाया लोहा, सीजन-3 पर सस्पेंस

सोशल मीडिया स्टारडम के दम पर संचिता को अभिनय की मुख्यधारा में ब्रेक मिला। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम कर साउथ सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू किया। इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' ने उन्हें अभिनय जगत में एक गंभीर पहचान दिलाई।

सीरीज के बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन को लेकर संचिता ने फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा है। उनका कहना है कि सीजन-3 को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा करना जल्दबाजी होगी, लेकिन टीम नए कॉन्सेप्ट पर विचार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि उनके कुछ नए और बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनकी खुशखबरी जल्द ही प्रशंसकों के साथ साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ठुकरा के मेरा प्यार... डिनर के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाया, चाक़ू मारकर लिया ब्रेकअप का इंतकाम

यह भी पढ़ें- भागलपुर की संचिता बसु ने OTT पर मचाया धमाल, 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' ने जीते 40 मिलियन दिल