साध्वी निरंजना का तंज, सत्ता के लिए घोटालेबाजों के साथ CM नीतीश
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता लोभ में घोटालेबाजों के साथ हैं। उन्होंने बिहार में फिर से जंगलराज लौट आया है।
भागलपुर [जागरण टीम]। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा है कि बिहार में अब टॉपर होना शर्मनाक हो गया है। शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाएं यहां चौपट हो गई हैं। वे पूर्णिया में मोदी फेस्ट व अररिया के तेरापंथ भवन में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता के लिए घोटालेबाजों के साथ हाथ मिलाए हुए हैं।
उनहोंने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदार हैं, लेकिन कुर्सी बचाने के लिए भीष्म पितामह बन गए हैं। ऐसी ईमानदारी किस काम की जहां नाक के नीचे घोटाले हो रहे हों। कुर्सी बचाने के लिए वे लालू व उनके बेटों के घोटाले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे जानते हैं यदि वे कुछ बोले तो कुर्सी चली जाएगी। भाजपा द्वारा कई घोटाले सामने लाए गए हैं, लेकिन किसी पर भी राज्य सरकार ने कार्रवाई नहीं की।
कहा, केंद्र सरकार द्वारा विकास योजनाओं के लिए दी जाने वाली राशि 32 से बढ़ाकर 42 फीसद कर दी गई। बावजूद, राज्य के लोगों को योजनाओं का इस कारण लाभ नहीं दिया जा रहा है कि कहीं केंद्र सरकार को श्रेय न मिल जाए। बिहार सरकार को 'सबका साथ सबका विकास' की नीति पर काम करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मधुबनी में JCB से टकराई पुलिस जीप; चालक की मौत, सात घायल
साध्वी निरंजना ज्याेति ने अररिया में उन्होंने कहा कि सात साल पहले बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार में लोगों को जंगलराज से मुक्ति मिली थी। सूबे के विकास की चर्चा तब देशभर में होती थी। राज्य में सड़कों का जाल बिछा था। लेकिन, आज राज्य की बदहाली की चर्चा हो रही है। विकास के मामले में भी राज्य सरकार हांफ रही है। अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। लोग फिर से जंगलराज की चर्चा करने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने किया दो बड़े पुलों का उद्घाटन , बिहार को मिली दो लाइफलाइन