Move to Jagran APP

सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटि... जानिए कैसी है भाजपा की तैयारी

भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2019 में लग जाएं। उन्होंने बैठक में पटेल की जयंती पर रन फॉर युनिटि की तैयारियों की भी समीक्षा किए। जानें उन्होंने क्या कहा

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 08:20 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 08:20 PM (IST)
सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटि... जानिए कैसी है भाजपा की तैयारी
सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटि... जानिए कैसी है भाजपा की तैयारी

भागलपुर (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी ईश्वरनगर मंडल की बैठक सोमवार को कैशोधन पंचायत काजीचक में हुई। बैठक की अध्यक्ष ईश्वरनगर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने की। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2019 में लग जाएं। इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाई जाए। ज्यादा के ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ें और उन्हें कार्यकर्ता बनाएं। प्रत्येक बूथों पर तैयारी करनी है। बूथ मजबूत होगा तभी जिले में भाजपा और मजबूत होगी। इसके लिए पन्ना प्रमुख को सक्रियता से काम करने की जरुरत है।

loksabha election banner

जिला अध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने बुधवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होने वाले रन फॉर यूनिटी की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दिन भगत सिंह स्मारक घंटाघर से दौड़ प्रारंभ होगी जो कचहरी चौक पटेल स्मारक तक जाएगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो, इसके लिए मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने संपर्क अभियान चलाने की बात कही। ईश्वरनगर क्षेत्र से 500 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति हो, इसके लिए योजना बनी।

लोकसभा प्रभारी प्रणय ने कहा कि हमसभी कार्यकर्ता देश हित में कार्य कर रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत है। देश को अभी नरेन्द्र मोदी के रूप में प्रधानमंत्री आवश्यकता है। इसलिए कार्यकर्ता भेदभाव भुलाकर पार्टी के लिए समर्पित हो जाएं और देश हित में कार्य करें। छोटी-छोटी मतभेद और मनमुटाव को भूला दें।

इस अवसर पर सुधीर भगत, विपिन कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, विन्देश्वरी साह, संजय मिश्र, रिंकू सिन्हा, पवन साहनी, राजकिशोर गुप्ता, नवीन चिंटू, बबलू, प्यारे हिन्द आदि उपस्थित थे। बैठक में भाजपा के अलावा नमामि गंगे, विजय मित्रा संगठन, अल्पसंख्यक मोर्चा आदि ने कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भागलपुर शहर से 15 सौ से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक तैयारी कर रहे हैं। जिले के अधिकारी भी इस कार्य में मंडल अध्यक्ष का सहयोग कर रहे हैं। नगर और जिला स्तर के अधिकारियों को मंडल क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता और आम लोग भी शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आएंगे। जबकि कुछ जगह यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.