Move to Jagran APP

भाजपा को 'बैकअप' करेगा संघ परिवार, बनने लगी चुनावी रणनीति

दो माह पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ था। संघ प्रमुख के कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय प्रचारक के साथ हुई बैठक को लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 02:56 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 05:13 PM (IST)
भाजपा को 'बैकअप' करेगा संघ परिवार, बनने लगी चुनावी रणनीति
भाजपा को 'बैकअप' करेगा संघ परिवार, बनने लगी चुनावी रणनीति

भागलपुर [राम प्रकाश गुप्ता]। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और आनुषांगिक संगठन भाजपा को मजबूती प्रदान करेगा। संघ विचारधारा से जुड़े संगठनों को इस दिशा में सक्रिय किया गया है। पुलवामा विस्फोट के नाम पर राष्ट्र विरोधी ताकतों को परास्त करने के लिए संघ परिवार ने अपने संगठनों को एकजुट करने की कोशिश तेज की है। दावा है कि चुनाव तक एकजुटता बरकरार रही और इसे वोट में तब्दील करने में संघ के आनुषांगिक संगठन सफल हुए तो कामयाबी मिलने से कोई रोक नहीं सकता है।

loksabha election banner

इसी मंशा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक रामदत्त चक्रधर का दौरा भागलपुर में हुआ है। चक्रधर ने संघ के स्वयंसेवकों के अलावा इसी विचारधारा से जुड़े आनुषांगिक संगठनों के सीनियर कार्यकर्ताओं के साथ गुप्त बैठक की है। इसको समन्वय की बैठक का नाम दिया गया। कहा गया कि समन्वय की बैठक एक साल में कई बार होती है। संघ के जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने बैठक को गोपनीय रखा था। बैठक में जो अपेक्षित थे, उन्हें निजी स्तर पर सूचना देकर बुलाया गया था। इसमें भाजपा, विहिप, विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सक्रिय और जिम्मेदार प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

बताया गया कि बैठक में संघ के अधिकारियों ने टिप्स भी दिए और टास्क भी। बात पुलवामा हमले के बाद उत्पन्न स्थिति से प्रारंभ हुई। कहा गया कि पूरा देश आज देश के सैनिकों के साथ खड़ा है। उरी हमले की भी चर्चा हुई। संघ के अधिकारियों ने देशभक्ति का भाव भी जगाया। कहा गया कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश हो रही है। इस साजिश का डटकर मुकाबला करना है। लोकसभा चुनाव के नाम पर राष्ट्र विरोधी ताकतों को परास्त करने का मंत्र दिया गया। संघ के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से फीडबैक भी लिया है। यह कहा गया कि वर्तमान शासन व्यवस्था ही देश को एकजुट रखने में सहायक होंगे।

शिक्षा, संस्कार सहित कई मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मालूम हो कि दो माह पूर्व भागलपुर में ही संघ प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ था। संघ प्रमुख के कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय प्रचारक के साथ हुई बैठक को लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। वहीं विहिप, अभाविप और राष्‍ट्र सेविका समि‍ति के अधिकारी भी लगातार यहां प्रवास कर रहे हैं। विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिवाकर घोष भी पिछले दिनों यहां आये थे। आरएसएस के प्रांत प्रचारक सहित प्रांतीय और क्षेत्रीय अधिकारियों का लगातार दौरा हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.