भागलपुर के लाल ने अमेरिकी में हासिल की उपाधि, जानिए... क्या है उपलब्धि
अमेरिका में उपाधि मिलने से रोहित के घर में खुशी का माहौल है। इधर रोहित आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपने गुरुजनों का दिया है।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 03:15 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 10:50 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। डिक्सन रोड निवासी भागलपुर के रोहित आकाश ने अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में एमएस इन कंप्यूटर साइंस की उपाधि हासिल की। इसके पूर्व उन्होंने देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आइआइटी मुंबई से ऑनर्स के साथ बीटेक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट में इंजीनियर बने।
उपाधि मिलने से रोहित के घर में खुशी का माहौल है। इधर रोहित आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपने गुरुजनों का दिया है। उन्होंने देश के युवाओं को अपने संदेश में कहा है कि पहले लक्ष्य निर्धारित करें। फिर उसको हासिल करने के लिए सौ फीसद ऊर्जा लगाए। फिर सफलता के मार्ग में रोड़े दिखाई नहीं देंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें