Road accident Jamui: ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत, आधा दर्जन घायल
जमुई में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। घटना दो टेम्पो के आमने-सामने की टक्कर में हुई है। ओवरटेक के क्रम में दोनों के बीच टक्कर हो गई।
जागरण संवाददाता, जमुई। एनएच 333ए सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर बाराबाद के समीप दो ऑटो के बीच टक्कर हो गई। दोनों ऑटो में सवार आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया। बताया जाता है कि दो ऑटो यात्री लेकर जमुई की ओर जा रहा था। इसी क्रम में एक ऑटो चालक ओवरटेक कर दूसरे ऑटो से आगे निकल गया। इधर दूसरे ऑटो ने भी ओवरटेक करना शुरू कर दिया।
ओवरटेक के क्रम में दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर ऐसा कि एक ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने सिकंदरा पुलिस को दिया। परंतु घटना के एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों के सहयोग से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया। बताया जाता है कि टेम्पो पर एक नवजात भी था, जिसका जन्म दो घंटे पूर्व हुआ था।
उपडाकघर में चोरी, सामान सुरक्षित
शहर के उपडाकघर में अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। पोस्टमास्टर प्रदीप कुमार ने थाना में मामला दर्ज कराया। बताया जाता है कि उपडाकघर झाझा का मुख्य दरवाजा के खोलने पर डाकघर के भीतर ताला का कुंडी टूटा हुआ पाया गया एवं कार्यालय का आलमीरा एवं काउंटर टूटा हुआ था। कागजात बिखरे थे। डाकघर के खिड़की के लोहे का रड कटा हुआ था। पोस्टमास्टर ने बताया कि चोर डाकघर का कोई समान नहीं ले जा सकें। समान एवं कागजात का मिलान किया गया सभी सुरक्षित मिले है।
नशे में उत्पाद मचा रहा रेलयात्री गिरफ्तार
रेल पुलिस ने सियालदह-बलिया एक्सप्रेस में शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक रेल यात्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस के बोगी नंबर बी-1 में बलिया जिला के चमपसती गांव के चौतलाल मली शराब के नशे में बोगी के यात्रियों को परेशान कर रहे थे। रेल यात्रियों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।