Move to Jagran APP

Road accident jamui: स्कार्पियो की ठोकर से झरझरिया वाहन पलटा, एक मजदूर की हुई, पांच जख्‍मी

Road accident jamui जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनियड्डा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से झरझरिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है। घटना में कई लोग जख्‍मी हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 10:59 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 10:59 AM (IST)
Road accident jamui: स्कार्पियो की ठोकर से झरझरिया वाहन पलटा, एक मजदूर की हुई, पांच जख्‍मी
जमुई में सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत, कई जख्‍मी।

संवाद सहयोगी, जमुई। Road accident jamui: जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम मनियड्डा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से झरझरिया वाहन पलटकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव निवासी नरेश चौधरी, लक्ष्मण कुमार, आदेश कुमार, पिंटू कुमार और मसुदन महतो के रूप में हुई है।वहीं मसुदन महतो की स्थिति नाजुक होने की वजह से उन्हें चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

बाकी सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।घायल आदेश ने बताया कि वे 4 लोग ताड़ का कोबा बेचने के लिए जमुई आए थे। जहां से अपने घर काकन झरझरिया वाहन से लौट रहे थे। रास्ते में मज़दूरी कर वापस आ रहे मसुदन महतो भी झरझरिया वाहन पर बैठ गए। जब झरझरिया वाहन मनियड्डा के समीप पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ठोकर मार दी जिससे झरझरिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस दुर्घटना में मज़दूर के सिर में गंभीर चोट लगी है।

पटना ले जाने के दौरान देर रात मसुदन महतो की मौत रास्ते मे ही हो गई। जिसके शव को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। वहीं मज़दूर की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक मज़दूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह हमेशा मज़दूरी करने जमुई आता था। वहीं हादसा के बाद स्कार्पियो वाहन मौके से फरार हो गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस संबंध में बीडीओ पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद जो मुआवजा का प्रावधान है वह मृतक के स्वजन को दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.