बिहार सरकार के मंत्री बोले- जम्मू-कश्मीर में अब अमन-चैन, अनुच्छेद 370 को हटाकर जीती आजादी की दूसरी लड़ाई Bhagalpur News
मंत्री ने कहा कि विपक्ष के भी कई सांसदों ने राज्यसभा और लोकसभा में साथ देकर देश की अखंडता को बरकरार रखा। अब संपूर्ण देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी सरकारी योजनाएं लागू होंगी।
भागलपुर [जेएनएन]। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर देश ने आजादी की दूसरी लड़ाई जीती है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब जम्मू कश्मीर में अमन-चैन है।
मंत्री वृंदावन हॉल में भाजपा की ओर से 'अनुच्छेद 370 को हटाना : एक ऐतिहासिक भूल का सुधार' विषय पर जन जागरण सभा को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के भी कई सांसदों ने राज्यसभा और लोकसभा में साथ देकर देश की अखंडता को बरकरार रखने में सहयोग दिया। अब संपूर्ण देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी सरकारी योजनाएं लागू होंगी। इससे कश्मीर की तस्वीर और तकदीर बदलेगी।
प्रदेश मंत्री सह जिला के चुनाव प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि देश की आंतरिक और वाह्य सुरक्षा मजबूत हाथों में है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि अधिकार नहीं कर्तव्य भाव के कारण भारत विश्व गुरु था। इसकी बदौलत हमारा इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। संचालन जन जागरण अभियान के जिला संयोजक दीपक सिंह ने किया। विषय प्रवेश सह संयोजक अभिनव कुमार ने किया। जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह ने धन्यवाद दिया। जम्मू कश्मीर के इतिहास से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन पूर्व जिला अध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह ने किया।
अभियान के जिला संयोजक दीपक सिंह ने कहा कि पीओके सहित घुसपैठियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि कश्मीर में अब लोग शांतिपूर्वक जीवन जी रहे हैं।
इस अवसर पर नभय चौधरी, अभय बर्मन, राजीव मुन्ना, ललन पासवान ने भी संबोधित किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना सिन्हा, विजय कुशवाहा, प्रो. किरण सिंह, दिलीप निराला, संतोष कुमार, आशा ओझा, सोनू घोष, गुड्डू शुक्ला, अजय कनोडिया, भरत शाह, मुरारी पासवान, सुधीर पांडे, प्यारे हिन्द, देवव्रत घोष, रामदेव साह, उमाशंकर, प्रभाष सिंह, शिवबालक तिवारी, नरेंद्र झा, माला सिंह, मनीष दास, प्रिंस मंडल, संजीव सिंह, श्वेता सिंह,संगीता सिन्हा, विदुवाला सिंह, नीतू चौबे , बद्री मंडल, ऋषिकेश सिंह, मिंकू तिवारी, पंकज सिंह, अमरजीत शाह, अनुपलाल साह, प्रणव दास, पृथ्वी राज, गुड्डू राय आदि उपस्थित थे।