Bhagalpur News: रामनगर में आग का ताडंव, 36 घर जलकर राख; गाय-बकरी भी झुलसे
बिहार के रामनगर में भीषण अग्निकांड से 36 घर जलकर राख हो गए। इस घटना में कई मवेशियों की भी जान गई। आग लगने का कारण अज्ञात है जिसका पता लगाने की प्रयास किया जा रहा है। वहीं पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान की जा रही है। प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
संसू, पीरपैंती। प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के रामनगर में भीषण आग लगने से 36 से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया।आग की लपट इतनी तेज थी कि अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घरों मे रखा एक भी समान नहीं बचाया जा सका।
रामनगर में भीषण अग्निकांड
आग लगने की घटना में मिथुन यादव की दो गाय एवं एक बाछी और रतन यादव का तीन बकरी झुलस कर मर गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है।
घर-परिवार के अधिकांश सदस्य खेत मे मक्के की फसल की तैयारी करने गए थे। आग की लपट एवं धुंए को देख आसपास के ग्रामीण तथा खेत मे फसल तैयारी कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक घर का सारा समान जलकर राख हो गया था।
ब्रह्मदेव यादव के घर से पहले धुंआ निकला और अचानक तेजी से फैल गया। ब्रह्मदेव यादव के घर के सभी सदस्य खेत मे मक्का तैयारी के लिए गए थे। इस वजह से आग कैसे फैली, इसका पता नही चल सका।
जिप उपाध्यक्ष पप्पू यादव,मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव,पूर्व मुखिया विजय गोस्वामी ने इसकी सूचना सीओ मनोहर कुमार,बीडीओ अभिमन्यु कुमार,थानाध्यक्ष नीरज कुमार को दी। सूचना पर पीरपैंती और एकचारी दियारा से दो छोटी दमकल पहुंची। आग के विकराल रूप देख सूचना पर बड़ी दमकल पहुंची।
दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जिप उपाध्यक्ष पप्पू यादव ने पीड़ितों को तत्काल सूखा राशन, चावल दाल उपलब्ध करवाया। मुखिया सुचिता देवी एवं उनके पुत्र कुंदन यादव ने रात्रि में सभी अग्निपीड़ित परिवार को भोजन करवाया। सीओ से शीघ्र आपदा लाभ देने की मांग की।
सूचना पर मवेशी चिकित्सक ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया। सूचना मिलते ही प्रमुख रश्मि कुमारी, सीओ मनोहर कुमार ,बीडीओ अभिमन्यु कुमार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी पहुंचे ।
अग्निकांड में इनका घर जलकर हुआ राख
अग्निकांड में दीप नारायण यादव ,विद्याधर यादव, छक्कू यादव, मोसमात सुधा देवी ,दिलीप यादव, राजपति यादव ,विनय यादव, बुचनी देवी, मिथुन यादव।
फूटिकलाल यादव, संतोष यादव, ब्रह्मदेव यादव, सतन यादव ,मंटू यादव मुन्ना यादव, कौशल्या देवी ,बटन यादव, सुभाष यादव ,निवास यादव, शिवानंद यादव ,पंकज यादव, सदानंद यादव ,जुबानी यादव सहित 36 घर जलकर राख हो गए।
ये भी पढ़ें
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।