विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramadan 2026: दिख गया रमजान का चांद, 19 फरवरी से शुरू होगा पाक महीना; नोट करें इफ्तारी का समय

Published: Wed, 18 Feb 2026 08:03 PM (IST)

भागलपुर में बुधवार शाम रमजान का चांद दिखने के बाद गुरुवार से पवित्र महीने की शुरुआत हो जाएगी। जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव सैयद जीजाह हुसैन ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह महीना रोजा, दान, संयम और गरीबों की मदद का प्रतीक है, जिससे भूख का अहसास होता है और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आता है।

दिख गया रमजान का चांद, 19 फरवरी से शुरू होगा पाक महीना

दिख गया रमजान का चांद, 19 फरवरी से शुरू होगा पाक महीना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में बुधवार की शाम रमजान का चांद दिखाई देने के साथ ही इस पवित्र महीने की शुरुआत की घोषणा की गई है। गुरुवार से रमजान का महीना शुरू होगा। इस अवसर पर जिला शिया वक्फ कमेटी के सचिव सैयद जीजाह हुसैन ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना अत्यंत पवित्र और बरकतों वाला माना जाता है। इस महीने में बालिग पुरुष और महिलाएं रोजा रखना फर्ज (वाजिब) मानते हैं।

रोजा सुबह की पहली किरण से लेकर शाम की आखिरी किरण तक रखा जाता है, जिसमें खाने-पीने से परहेज किया जाता है। शाम के समय रोजा खोलने की प्रक्रिया को इफ्तार कहा जाता है।

सैयद जीजाह हुसैन ने बताया कि रोजा रखने से भूख और प्यास का वास्तविक अहसास होता है, जिससे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का जज्बा पैदा होता है। रमजान के महीने में लोग अधिक से अधिक दान और सहायता करते हैं, जिससे उन्हें अल्लाह की तरफ से सवाब मिलता है।

इस पवित्र महीने में लोग बुराइयों से दूर रहते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। इबादत, रोजा, संयम और आपसी मेल-मिलाप रमजान की प्रमुख विशेषताएं हैं। अंत में, उन्होंने सभी से रमजान को अमन और इंसानियत के साथ मनाने की अपील की।

तिथि दिन सहरी इफ्तार
19 फरवरी गुरुवार 5:40 4:59

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।