यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में राकेश टिकैत की एंट्री: खगड़िया और जमुई में किसान नेता का दौरा, महा पंचायत का आयोजन
Rakesh Tikait in bihar किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। बिहार के जमुई और खगड़िया जिले ...और पढ़ें

Rakesh Tikait in Bihar, जागरण टीम, खगड़िया/जमुई: 'बिहार किसान मंच ने किसान महापंचायत की सारी तैयारी पूरी कर ली है। इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी शिरकत करेंगे। उनका खगडिय़ा आगमन किसान आंदोलन में मील का पत्थर साबित होगा।' उक्त बातें रविवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडू ने कही।
मालूम हो कि 19 जुलाई को राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत खगडिय़ा आ रहे हैं। वे टाउन हाल में आयोजित किसान महा पंचायत को संबोधित करेंगे। इस मौके पर किसान नेता अनिल कुमार यादव ने कहा कि किसान महा पंचायत ऐतिहासिक होगा। बड़ी संख्या में फरकिया के कोने-कोने से किसान खगडिय़ा आ रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि महा पंचायत में समाज के हर वर्ग का स्वागत हैं। किसान महा पंचायत में किसानों की स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा होगी। आज खगडिय़ा के मक्का से व्यापारी लाखों-करोड़ों में खेल रहे हैं और किसान बदहाल बने हुए हैं। सुखाड़ के कारण धान की रोपनी-बुआई नहीं हो पा रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिल रही है।
नरेंद्र बाबू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में टिकैत करेंगे प्रतिभाग
संवाद सहयोगी, जमुई : किसान आंदोलन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत कल सुबह राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से पटना पहुंचेंगे और सुबह दस बजे पटना में प्रेस को संबोधित करने के बाद 11 बजे जमुई के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सोमवार को किसान आंदोलन में टिकैत के अंतरंग सहयोगी रहे पूर्व मंत्री दिवंगत नेता नरेंद्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा में राकेश टिकैत शामिल होंगे।
किसान नेता टिकैत के साथ उनके सहयोगी एवं खाब प्रमुख चौधरी विपिन वाल्यान भी होंगे। बिहार में किसान आंदोलन में नरेंद्र बाबू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले नेता पूर्व मंत्री अखलाक अहमद एवं समाजवादी आंदोलन से ही किसानों के सवाल पर संघर्षरत रहने वाले रघुपति भाई और बिहार संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मंडल के नेता दिनेश सिंह रहेंगे। राष्ट्रीय किसान मंच के संयोजक नंदलाल सिंह
नरेंद्र बाबू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद साढ़े छः बजे जमुई के अड़सार पंचायत में मुखिया शमसाद की ओर से आयोजित ' किसानो के साथ विमर्श' में भाग लेंगे।