राज्यसभा में फिर उठा फरक्का बराज से बाढ़ का मुद्दा, जानिए... सांसद ने क्या कहा Bhagalpur News
राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने राज्यसभा में फरक्का बराज का मुद्दा उठाया। सांसद ने कहा कि कि बराज के कारण हर साल बिहार-झारखंड में बाढ़ से नुकसान होता है।
भागलपुर [जेएनएन]। फरक्का बराज का मुद्दा राज्यसभा में जोरदार तरीके से उठा। सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि बराज के कारण हर साल बिहार-झारखंड में बाढ़ से नुकसान होता है। लेकिन सरकार इस पर चुप है, क्या इस दिशा में कोई पहल की गई है। इस पर जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि नदियों द्वारा मिïट्टी कटाव प्राकृतिक प्रक्रिया है।
वर्ष 2016 में बाढ़ के बाद सरकार ने नुकसान का आकलन कराया था। उसमें रिपोर्ट आई कि बराज के अपस्ट्रीम में लगभग 42 किमी. क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा सरकार इस मामले में पहल कर रही है। वैसे, बाढ़ प्रबंधन स्कीम राज्य सरकार की प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाता है। गंभीर क्षेत्रों में राज्य सरकार के परामर्श के बाद प्रोत्साहन सहायता तक प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि बराज की वजह से यदि गंभीर कटाव हो गया हो तो उसे फरक्का बराज परियोजना के तहत उसे ठीक कराया जाता है।