विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागलपुर नहीं आएगी गरीब रथ, रांची एक्सप्रेस बांका के रास्ते ... और भी कई ट्रेनें इधर से उधर Bhagalpur News

By Dilip ShuklaEdited By:
Published: Fri, 21 Feb 2020 09:45 AM (IST)

भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल तक चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 19 मार्च से पटना जंक्शन से ही लौट जाएगी। ...और पढ़ें

भागलपुर नहीं आएगी गरीब रथ, रांची एक्सप्रेस बांका के रास्ते ... और भी कई ट्रेनें इधर से उधर Bhagalpur News
भागलपुर नहीं आएगी गरीब रथ, रांची एक्सप्रेस बांका के रास्ते ... और भी कई ट्रेनें इधर से उधर Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। किऊल जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) काम की हरी झंडी मिल गई है। आरआरआइ के कारण 15 मार्च से दो अप्रैल तक अलग-अलग अवधि तक भागलपुर से गुजरने वाली 16 जोड़ी एक्सप्रेस और पैंसेजर ट्रेनों को रद कर दिया गया है। वहीं, एक दर्जन गाडिय़ों का मार्ग बदल दिया गया है। किऊल-गया, जमालपुर-गया पैसेंजर भी नहीं चलेंगी। ट्रेन रद होने से पूर्व बिहार के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार 13401 भागलपुर इंटरसिटी, 13235 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी, 19 मार्च से दो अप्रैल, 13402 भागलपुर इंटरसिटी 15 मार्च से एक अप्रैल, 13483/13 फरक्का एक्सप्रेस 15 मार्च से एक अप्रैल, 13484/14 फरक्का एक्सप्रेस 17 मार्च से तीन अप्रैल तक नहीं चलेगी। इसी तरह अप और डाउन में मालदा टाउन-पटना इंटरसिटी 18 मार्च से एक अप्रैल, जनसेवा एक्सप्रेस 18 मार्च से दो अप्रैल, अजमेर एक्सप्रेस 19 मार्च से दो अप्रैल, मालदा टाउन-आनंद विहार साप्ताहिक 21 मार्च से 28 मार्च, नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस 21 से 31 मार्च तक रद रहेगी। भागलपुर-नई दिल्ली 23 से 30 मार्च, हावड़ा-गया एक्सप्रेस 25 फरवरी से एक अप्रैल, सियालदह-आनंद विहार 19 मार्च से 29 मार्च, अपर इंडिया 19 मार्च से दो अप्रैल तक रद रहेगी। अमरनाथ एक्सप्रेस अप और डाउन में 19 मार्च से दो अप्रैल, हावड़ा-जयनगर और हावड़ा-राजगीर एक्सप्रेस का परिचालन 18 मार्च से दो अप्रैल तक रद कर दिया गया है।

विक्रमशिला और सूरत एक्सप्रेस अलग-अलग समय पर चलेगी

भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 21 फरवरी को 1.55 और इसके बाद 26 फरवरी तक 12.15 बजे चलेगी। 27 और 28 फरवरी को 12.50 बजे, 29 फरवरी से 5 मार्च तक 12.15 बजे चलेगी। छह, 17 और 18 मार्च को 2.15 बजे जाएगी। वहीं, सूरत एक्सप्रेस 27 फरवरी को 1.10 बजे खुलेगी। जबकि 24 फरवरी, दो मार्च और पांच मार्च को 9.35 की जगह 12.35 बजे चलेगी।

भागलपुर की ट्रेनें पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहेंगी

किऊल जंक्शन पर नन इंटरलॉकिंग और रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) का काम दो अप्रैल को पूरा होगा। ऐसे में भागलपुर की ट्रेनें पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहेंगी। भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल तक चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 19 मार्च से दो अप्रैल तक पटना जंक्शन से ही लौट जाएगी। इस ट्रेन को भागलपुर-पटना के बीच रद कर दिया गया है। वहीं, रांची-भागलपुर के बीच चलने वाली त्रि-साप्ताहिक रांची एक्सप्रेस 25 फरवरी से दो अप्रैल तक भागलपुर-बांका-जसीडीह के रास्ते अप-डाउन में चलेगी। वहीं, बांका इंटरसिटी 21 से 26 तक बांका से 8.35 बजे और 27 फरवरी से तीन मार्च तक 11 बजे खुलेगी। जबकि अंग एक्सप्रेस 26 फरवरी से दो अप्रैल तक साहिबगंज-रामपुरहाट-वर्द्धमान होकर चलेगी।

अप-डाउन में बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें

-बांका-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस 18 मार्च से दो अप्रैल मुंगेर ब्रिज-बरौनी-मोकामा होकर।

-भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस-20 से 31 मार्च मुंगेर-शाहपुर पटोरी-पाटलिपुत्र होकर।

-सूरत एक्सप्रेस-19 मार्च दो अप्रैल मुंगेर-शाहपुर पटोरी-पाटलिपुत्र होकर।

-विक्रमशिला एक्सप्रेस 19 मार्च से दो अप्रैल तक मुंगेर ब्रिज-बरौनी-मोकामा-पटना।

-भागलपुर-नई दिल्ली-दो से 16 मार्च तक किऊल-पटना-गया-डीडीयू

-ब्रह्मपुत्र मेल 17 मार्च से एक अप्रैल कटिहार-शाहपुर पटोरी-पाटलिपुत्र

फरवरी से भागलपुर से गया के लिए ट्रेन सेवा बंद

रूट रिले इंटरलॉकिंग के कारण रद ट्रेनों में भागलपुर के रास्ते गया जाने वाली भी ट्रेनें भी हैं। 25 फरवरी से दो अप्रैल तक भागलपुर का गया से रेल कनेक्शन पूरी तरह कट जाएगा। भागलपुर के रास्ते चलने वाली हावड़ा-गया एक्सप्रेस, रामपुरहाट-गया और साप्ताहिक एक्सप्रेस नहीं चलेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।