Move to Jagran APP

अमेरिका से बिहार पहुंची रैकल एलेक्जेंडर, मंदार का मनोरम नजारा देख बोलीं- Wow, it's amazing

अमेरिका से बिहार पहुंची श्रद्धालु रैकल एलेक्जेंडर ने बांका के मंदार हिल का भ्रमण किया। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देख वे गदगद हो उठी। एलेक्जेंडर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये एक बेहतरीन प्लेस है।

By Shekhar Kumar SinghEdited By: Shivam BajpaiPublished: Mon, 03 Oct 2022 02:49 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 02:49 PM (IST)
अमेरिका से बिहार पहुंची रैकल एलेक्जेंडर, मंदार का मनोरम नजारा देख बोलीं- Wow, it's amazing
बांका के मंदार हिल पहुंची रैकल एलेक्जेंडर।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका): बिहार के बांका जिले में प्रकृति का मनोरम सुंदर नजारा मन को सुकून और शांति देने वाला है। विशेष तौर पर मंदार सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। अमेरिका के देवीनार शहर के संतमंत से आई रैकल एलेक्जेंडर इन दिनों बांका पहुंची हुई हैं। वे मंदार पर्वत (Mandar Hill) का भ्रमण कर बेहद खुश हैं। रैकल अपनी भाषा में कहती हैं, 'wow, it's amazing place'।

loksabha election banner

अमेरिका से आई रैकल समेत कई श्रद्धालुओं ने रोप-वे से मंदार शिखर तक का आनंद उठाया। उन्होंने कहा कि मंदार अपने आप में अद्भुत है। इस दौरान रोप-वे कर्मियों ने विदेशी अतिथि का स्वागत भी किया। बातचीत में बताया कि गत 24 सितंबर को हंसडीहा महर्षि मेंही आश्रम, जोगिया पहाड़ में संतमत अधिवेशन में पहुंचे हैं। इसी कड़ी में मंदार घूमने की इच्छा हुई। पिछले साल हंसडीहा के महर्षि मेंही आश्रम में स्वामी भागीरथ दासजी महाराज से गुरु दीक्षा लेने के बाद लगातार आश्रम से जुड़ी हुई हूं।

  • रैकल ने मंदार रोप-वे का भी आनंद लिया।

रैकल बताती हैं कि उन्हें मंदार आकर काफी शांति का अनुभव हुआ है। मंदार पर्वत के बारे में इंटरनेट मीडिया से जानकारी हुई थी। आज यहां पहुंच कर बहुत खुश हूं। आने वाले दिनों में मंदार में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। तीन अक्टूबर तक विदेशी श्रद्धालु रैकल कुप्पाघाट में रहेगी। इस अवसर पर मेंही आश्रम कुप्पाघाट के अनुयायी राजकुमार संतोषी सहित अन्य उनके साथ थे।

पढ़ें बिहार के खूबसूरत मंदार हिल के बारे में : बिहार के मंदार में बहार: अब हर दिन लगता है पर्यटकों का मेला, इस हिल स्टेशन पर हैं कई अद्भुत और रोचक स्थान

बता दें कि बिहार सरकार ने मंदार हिल को टूरिस्ट प्लेस बनाने के लिए बेहतरीन कदम उठाए हैं। यहां रोपवे लगने के बाद नव वर्ष, मकर संक्रांति और किसी पर्व-त्योहार या छुट्टी के दिन भीड़ संभाले नहीं संभलती। पर्यटकों के लिए पापहरणी में बोटिंग, पर्यटन विभाग की सफारी से मंदार परिक्रमा, कैफेटेरिया, सब कुछ लोगों के आकर्षण का केंद्र है। अभी एक पार्क और मोर पालन पर काम चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.